Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP BJP का टिकट फॉर्मूला: 2027 चुनाव से पहले विधायकों की टेंशन बढ़ी, सर्वे से तय होगी किसकी किस्मत

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने टिकट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। पेशेवर एजेंसियों से गुप्त सर्वे होगा, जिसमें विधायकों के काम, छवि और लोकप्रियता के आधार पर तय होगा कि किसे टिकट मिलेगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 16, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
UP BJP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP BJP survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दो साल दूर हों, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से उम्मीदवार चयन की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी बीजेपी ने तय किया है कि इस बार टिकट का बंटवारा केवल राजनीतिक समीकरण या पुराने रिश्तों के आधार पर नहीं, बल्कि विधायकों के परफॉर्मेंस और जनता में उनकी छवि पर होगा। इसके लिए पेशेवर एजेंसियों से गुप्त सर्वे कराया जाएगा, जिसमें विकास कार्य, जातीय समीकरण, विपक्ष की ताकत और विधायक की लोकप्रियता का बारीकी से आंकलन होगा। पार्टी ने साफ कर दिया है कि टिकट उन्हीं को मिलेगा जिनका काम जनता तक पहुंचा और छवि सकारात्मक रही।

सर्वे से शुरू होगी टिकट की स्क्रीनिंग

सूत्रों के मुताबिक UP BJP ने यूपी में विधायकों के टिकट तय करने के लिए एक विस्तृत आंतरिक सर्वे की रूपरेखा तैयार कर ली है। सबसे पहले पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में सर्वे शुरू होगा, इसके बाद काशी, बृज और अवध क्षेत्र की बारी आएगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें विधायक की सक्रियता, जनता से जुड़ाव और क्षेत्र में उनकी पकड़ का विश्लेषण होगा।

RELATED POSTS

UP BJP

UP BJP कप्तान की रेस तेज, चयन पर बंटी राय: राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले या बाद में होगा फैसला?

July 4, 2025
UP BJP

UP BJP District President Announcement: यूपी भाजपा जिलाध्यक्ष घोषणा LIVE… जानिए किसको मिला पद

March 16, 2025

विधायकों को बांटा जाएगा तीन श्रेणियों में

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विधायकों को तीन श्रेणियों—ए, बी और सी में रखा जाएगा।

  • ए श्रेणी: बेहतर प्रदर्शन और मजबूत जनाधार वाले, जिनका टिकट लगभग पक्का है।
  • बी श्रेणी: औसत प्रदर्शन करने वाले, लेकिन सुधार की गुंजाइश वाले।
  • सी श्रेणी: नकारात्मक छवि और कमजोर पकड़ वाले, जिनकी टिकट कट सकती है।

प्रदर्शन और छवि होगी प्राथमिकता

UP BJP ने इस बार साफ कर दिया है कि टिकट वितरण में केवल जातीय समीकरण या व्यक्तिगत नजदीकियों को महत्व नहीं दिया जाएगा। विधायक ने विकास निधि का कितना उपयोग किया, जनता की समस्याओं को हल करने में कितने सक्रिय रहे और पिछले चुनाव में जीत का अंतर कितना था—इन सभी बिंदुओं पर टिकट का भविष्य तय होगा। साथ ही विपक्ष की ताकत, स्थानीय मुद्दों और जातीय समीकरण का भी विश्लेषण किया जाएगा।

संगठनात्मक पैनल से केंद्रीय निर्णय

UP BJP ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को भी चरणबद्ध तरीके से तय किया है।

  • जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और सांसद मिलकर तीन-तीन संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेंगे।
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष भी अलग पैनल तैयार करेंगे।
  • इन नामों पर प्रदेश कोर कमेटी चर्चा करेगी और फिर केंद्रीय नेतृत्व के सामने अंतिम सूची रखी जाएगी।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर पर आए सर्वे और रिपोर्ट्स मिलाकर एक कॉमन पैनल तैयार किया जाएगा।

अंतिम निर्णय सामाजिक संतुलन, राजनीतिक मजबूती और क्षेत्रीय समीकरण देखते हुए होगा। यानी मिशन 2027 में बीजेपी ने साफ कर दिया है कि अब टिकट का भविष्य जनता और संगठन दोनों की कसौटी पर तय होगा।

अयोध्या की तरह मथुरा की पौराणिकता लौटेगी, जन्माष्टमी पर CM योगी ने भरी हुंकार

Tags: UP BJP
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP BJP

UP BJP कप्तान की रेस तेज, चयन पर बंटी राय: राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले या बाद में होगा फैसला?

by Mayank Yadav
July 4, 2025

UP BJP President: उत्तर प्रदेश बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर मंथन तेज हो...

UP BJP

UP BJP District President Announcement: यूपी भाजपा जिलाध्यक्ष घोषणा LIVE… जानिए किसको मिला पद

by Mayank Yadav
March 16, 2025

UP BJP District President Announcement: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज उत्तर प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों और UP BJP महानगर...

UP BJP

UP BJP News: यूपी बीजेपी में संगठन पर्व… 80 जिलाध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित

by Mayank Yadav
March 16, 2025

UP BJP News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठन पर्व के तहत रविवार को 80 जिलाध्यक्षों के नामों...

UP BJP district President list

यूपी में क्यों अटकी 70 जिला अध्यक्षों की लिस्ट, कहां फंसा है पेंच?

by Manish Pandey
March 2, 2025

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब तक नए जिलाध्यक्षों (UP BJP district President list) की घोषणा नहीं कर...

UP BJP

UP BJP News: यूपी बीजेपी ने 750 मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी, 48 घंटे में बाकी नामों का ऐलान

by Mayank Yadav
December 30, 2024

UP BJP mandal presidents: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 1918 मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया में पहला कदम...

Next Post
Pallavi Patel UP Assembly statement on development and social justice

Pallavi Patel के कौन से विवादित बयान से माहौल गर्माया, सदन में मची हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Shri Krishna Janmashtami 2025 Celebrations

Shri Krishna Janmashtami: मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, सीएम योगी ने ठाकुरजी की पूजा की,आठ वर्षों में 38वीं बार मथुरा दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version