Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Board Result का काउंटडाउन शुरू, 27 अप्रैल से पहले आ सकता है परिणाम, जानिए सबसे पहले कहां देख सकेंगे परिणाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और 27 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित होने की संभावना है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
April 21, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
up board result
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Board Result 2025:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP BOARD) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अब बस कुछ ही दिनों में घोषित होने वाला है। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब डेटा फीडिंग व करेक्शन के बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यदि कोई तकनीकी बाधा नहीं आई, तो 27 अप्रैल से पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 26 अप्रैल को परिणाम सामने आ सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और www.upmspresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

15 दिन में हुआ 2.97 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन

UP Board Result के सचिव भगवती प्रसाद ने जानकारी दी कि इस बार 2 करोड़ 96 लाख 93 हजार 855 कॉपियों का मूल्यांकन सिर्फ 15 दिनों में पूरा कर लिया गया। प्रदेशभर में 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे जहां हाईस्कूल और इंटर दोनों स्तरों की कॉपियों की जांच की गई। हाईस्कूल में 16,322,248 और इंटरमीडिएट में 13,371,607 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 1,48,667 परीक्षकों की तैनाती की गई थी, जिनमें हाईस्कूल के लिए 84,122 और इंटर के लिए 50,601 मुख्य परीक्षक तथा हजारों उप परीक्षक शामिल थे।

RELATED POSTS

UP Board exam copy checking

UP Board Allahabad की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा कॉपी जांच शुरू,रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

March 19, 2025
up board result

How to check up board result 2024 : यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने और मोबाइल पर परिणामों को देखने का तरीका

April 20, 2024

सीसीटीवी की निगरानी में चला मूल्यांकन कार्य

UP Board Result मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच कराई गई। मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक थी और इसकी जिम्मेदारी मुख्य व उप नियंत्रकों को सौंपी गई थी। इससे पहले परीक्षार्थियों को अपने नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करने का अवसर दिया गया था। अब उस सुधार कार्य के बाद रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है।

54 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 3 लाख ने छोड़ी

इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 54 लाख 37 हजार 233 छात्रों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से करीब 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। लगभग 3 लाख छात्रों ने किसी कारणवश परीक्षा नहीं दी। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड सचिव के अनुसार, परीक्षा परिणाम की तारीख की आधिकारिक घोषणा वेबसाइट पर की जाएगी।

पिछले साल 20 अप्रैल को आया था रिजल्ट

साल 2024 में UP Board Result का परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया गया था, जिसमें हाईस्कूल में 89.55% और इंटर में 82.60% छात्र पास हुए थे। हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया था, जबकि इंटर में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया था। इस साल भी टॉपर्स को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

पेड़ से कार के टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

Tags: UP Board Result
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Board exam copy checking

UP Board Allahabad की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा कॉपी जांच शुरू,रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

by SYED BUSHRA
March 19, 2025

UP Board exam copy checking उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा...

up board result

How to check up board result 2024 : यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने और मोबाइल पर परिणामों को देखने का तरीका

by Mayank Yadav
April 20, 2024

How to check up board result 2024 : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का परिणाम आज दोपहर दो...

UP Board Result 2023: योगी सरकार ने दिया टॉपर छात्रों को बड़ा तोहफा, पता चलने पर फूले नहीं समाए

by Anu Kadyan
April 26, 2023

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। जिसमें हाईस्कूल में 89.78 फीसदी और...

UP Board Result 2023: CM YOGI करेंगे 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित

by Ayushi Dhyani
April 25, 2023

लखनऊ: यूपी बोर्ड के छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जाहिर सी बात है एग्जाम खत्म होने के बाद...

UP Board Result 2023: आ गया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे करे चेक

by Ayushi Dhyani
April 25, 2023

लखनऊ: यूपी बोर्ड के छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जाहिर सी बात है एग्जाम खत्म होने के बाद...

Next Post
China

China new bomb: 2 किलो का 'न्यूक्लियर से भी खतरनाक' बम, भारत-ताइवान के लिए बड़ा खतरा!

Baby dental health : क्या छुहारे की पावर से बच्चों के टीथिंग ट्रबल्स होंगे दूर? जानिए दादी-नानी के इस पुराने नुस्खे की सच्चाई

Baby dental health : क्या छुहारे की पावर से बच्चों के टीथिंग ट्रबल्स होंगे दूर? जानिए दादी-नानी के इस पुराने नुस्खे की सच्चाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version