Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP में घर बनाना होगा और महंगा: 9 तरह के शुल्क लगाने की तैयारी, निर्माण सामग्री के दाम भी चढ़े

उत्तर प्रदेश में घर बनाना अब और महंगा हो सकता है। सरकार 9 तरह के नए शुल्क लागू करने की तैयारी में है, वहीं निर्माण सामग्री के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आम जनता पर दोहरी मार पड़ सकती है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP construction material price: उत्तर प्रदेश में घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। जल्द ही राज्य के शहरों में मकान निर्माण पर नौ तरह के नए शुल्क लग सकते हैं। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग इन शुल्कों को महंगाई से जोड़ते हुए संशोधित करने की तैयारी में है। वर्षों से पुराने दरों पर ही शुल्क वसूले जा रहे हैं, जिससे अब इन्हें बदलने की जरूरत महसूस की जा रही है। विभाग ने इस संबंध में विभिन्न विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद से सुझाव मांगे हैं। साथ ही राजधानी लखनऊ में निर्माण सामग्री जैसे मौरंग, बालू और गिट्टी की कीमतों में अचानक वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी पर दोहरी मार पड़ने वाली है।

शुल्कों में होगा संशोधन, विकास अधिनियम में आएंगे बदलाव

UP आवास विभाग मौजूदा समय में भवन विकास एवं निर्माण उपविधियों के साथ नगर योजना एवं विकास अधिनियम में भी संशोधन की तैयारी कर रहा है। इसमें नए शुल्क जोड़ने और पुराने शुल्कों की दरें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। विभाग की मंशा है कि इन शुल्कों को महंगाई से जोड़ा जाए ताकि वित्तीय रूप से स्थानीय विकास प्राधिकरणों को भी लाभ मिले। प्रस्तावित संशोधन से विकास शुल्क, प्रभाव शुल्क, निरीक्षण शुल्क, म्यूटेशन शुल्क, नगरीय उपयोग प्रभार, अंबार शुल्क, एफएआर शुल्क, शेल्टर शुल्क और नक्शा स्वीकृति शुल्क में वृद्धि तय मानी जा रही है।

RELATED POSTS

UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025

निर्माण सामग्री हुई महंगी, लागत में भारी इजाफा

लखनऊ समेत कई शहरों में मौरंग, बालू और गिट्टी के दाम में अचानक बढ़ोतरी हुई है। मौरंग की कीमत 53 से बढ़कर 65 रुपये प्रति घन फीट, बालू 22 से बढ़कर 28 रुपये और गिट्टी 54 से 60 रुपये प्रति घन फीट हो गई है। सीमेंट की 50 किलो बोरी में भी 10 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि सरिया और ईंट के दाम स्थिर बने हुए हैं।

व्यापारियों की चेतावनी: बारिश से पहले और बढ़ेंगे दाम

UP सीमेंट व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने बताया कि बारिश से पहले ही व्यापारी दाम बढ़ा रहे हैं। वहीं आदर्श व्यापार मंडल के सदस्य विशाल राजपूत ने चेताया कि आने वाले हफ्तों में निर्माण सामग्री की दरें और चढ़ सकती हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में घर बनवाना पहले से कहीं ज्यादा खर्चीला साबित होगा।

Delhi में बढ़ेगा तापमान, बिहार-झारखंड में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए पूरे देश का मौसम हाल

Tags: UP
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

by Mayank Yadav
September 30, 2025
0

UP Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत...

UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

by Mayank Yadav
September 30, 2025
0

UP bank accounts RBI guidelines: उत्तर प्रदेश के बैंकों में वर्षों से निष्क्रिय पड़े करोड़ों खातों और लाखों लॉकरों के...

UP Poster

पोस्टर से पलटवार: योगी-अखिलेश-राहुल आमने-सामने, यूपी में ‘आई लव’ सियासत गरमाई

by Mayank Yadav
September 29, 2025
0

UP poster war: उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर से शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े राजनीतिक पोस्टर वॉर...

UP

UP में भड़का धार्मिक विवाद: ‘आई लव मुहम्मद’ से ‘आई लव सनातन’ तक, अयोध्या और बरेली में बवाल

by Mayank Yadav
September 26, 2025
0

UP religious dispute: उत्तर प्रदेश में धार्मिक नारों और पोस्टरों को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है।...

UP

UP के 5वें सरकारी अस्पताल में अब किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा, प्रयागराज के मरीजों को बड़ी राहत

by Mayank Yadav
September 18, 2025
0

UP Kidney Transplant: उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। अब प्रयागराज के मोतीलाल...

Next Post
Gold Rate Today

आज फिर से दमक उठा सोना! दिल्ली-मुंबई में बढ़े दाम, जानें Gold-Silver के ताज़ा रेट

Lakhimpur

भारत-नेपाल सीमा पर सेक्स टॉय तस्करी का पर्दाफाश: बोलेरो से 2 करोड़ के माल समेत 2 गिरफ्तार, सरगना फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version