Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP Chief Secretary की रेस में SP गोयल सबसे आगे, मनोज सिंह का कार्यकाल आज होगा पूरा

उत्तर प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को पूरा हो रहा है और SP गोयल को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Chief Secretary
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Chief Secretary: उत्तर प्रदेश में शीर्ष नौकरशाही पद को लेकर बड़ा मंथन चल रहा है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है और सेवा विस्तार की संभावना अब लगभग समाप्त मानी जा रही है। ऐसे में नए मुख्य सचिव को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। लखनऊ से दिल्ली तक विचार-विमर्श का दौर जारी है। 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी शशि प्रकाश गोयल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी अफसरों में शुमार हैं। गोयल मौजूदा समय में मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं। अगर नियुक्ति होती है, तो वे जनवरी 2027 तक इस पद पर बने रह सकते हैं।

मुख्य सचिव की कुर्सी के लिए दौड़ तेज

उत्तर प्रदेश के सबसे ताकतवर प्रशासनिक पद UP Chief Secretary की दौड़ ने जोर पकड़ लिया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। सूत्रों की मानें तो उन्हें सेवा विस्तार मिलने की संभावना बेहद कम है। सरकार ने दो हफ्ते पहले केंद्र को विस्तार के लिए पत्र भेजा था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं आया। ऐसे में नए मुख्य सचिव की घोषणा कभी भी हो सकती है। दौड़ में तीन नाम प्रमुख हैं, लेकिन वरिष्ठता, प्रशासनिक पकड़ और मुख्यमंत्री से नजदीकी के चलते 1989 बैच के IAS शशि प्रकाश गोयल सबसे आगे माने जा रहे हैं।

RELATED POSTS

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई मुहर, अब ये आईएएस अफसर होगा यूपी का अगला प्रमुख सचिव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई मुहर, अब ये आईएएस अफसर होगा यूपी का अगला प्रमुख सचिव

July 14, 2025

कौन हैं शशि प्रकाश गोयल

लखनऊ के निवासी और 1967 में जन्मे शशि प्रकाश गोयल बीएससी ऑनर्स, एमसीए और ईएमआईबी (IIFT) की शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद बहराइच, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा, इटावा, प्रयागराज, देवरिया जैसे ज़िलों में सीडीओ और डीएम के पदों पर कार्य कर चुके हैं। केंद्र में HRD मंत्रालय में संयुक्त सचिव और राज्य सरकारों में विभिन्न विभागों में सचिव व प्रमुख सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। 2017 से वह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे और अब अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

मुख्य सचिव का पद क्यों है अहम

UP Chief Secretary प्रशासन का सर्वोच्च अधिकारी होता है, जो सचिवालय का कार्यकारी प्रमुख भी होता है। वह मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार माना जाता है और सरकार की योजनाओं व नीतियों के क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर होती है। विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, फाइलों पर अंतिम मंजूरी देना और शासन की गति को बनाए रखना मुख्य सचिव की जिम्मेदारी होती है। यही वजह है कि इस पद को सत्ता का ‘सबसे ताकतवर चेहरा’ कहा जाता है। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री के फैसले पर हैं कि एक अगस्त से यह अहम जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है।

Gomtinagar बना यूपी का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं

Tags: UP Chief Secretary
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई मुहर, अब ये आईएएस अफसर होगा यूपी का अगला प्रमुख सचिव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई मुहर, अब ये आईएएस अफसर होगा यूपी का अगला प्रमुख सचिव

by Vinod
July 14, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े बदलाव होने वाले है। जहां बीजेपी...

Next Post
How to identify real Shami plant

Shami Plant: कौन सा पौधा धार्मिक और औषधीय दोनों रूप से है बेहद ख़ास जानिए कैसे करें असली और नकली की पहचान

Bollywood and South movies releasing in August 2025

Box office August 2025: एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की टक्कर होगी जबरदस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version