• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 24, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP CM योगी की लखनऊ मंडल पर बड़ी बैठक: 42 विधायकों और 5 MLC के साथ की 42,891 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर समीक्षा

सीएम योगी की यह मेगा बैठक न केवल विकास परियोजनाओं की समीक्षा थी, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास को लेकर सरकार की गंभीरता का परिचायक भी। अब देखना यह है कि सुझावों के अनुरूप ज़मीन पर कितनी तेजी से काम होता है।

by Mayank Yadav
July 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
UP CM
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP CM meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ मंडल के 42 विधायकों और 5 विधान परिषद सदस्यों के साथ अपने सरकारी आवास पर एक अहम संवाद बैठक की। इस दौरान 42,891 करोड़ रुपये की लागत वाले 3,397 विकास प्रस्तावों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशिष्टताओं के अनुरूप विकास की दिशा तय करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर होगी प्राथमिकता से कार्रवाई

UP CM योगी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि शासन और समाज के बीच संवाद की यह व्यवस्था विकास की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की क्षेत्रीय समझ और अनुभव के अनुसार प्रस्तावों पर गंभीरता से कार्य हो। लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर और लखीमपुर खीरी से आए विधायकों और एमएलसी ने अपने क्षेत्रों की अपेक्षाएं रखीं, जिनके आधार पर 3,397 विकास प्रस्तावों की समीक्षा की गई। सीएम ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

Related posts

UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025

विकास में सांस्कृतिक पहचान भी होगी शामिल

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ नव्यता और संस्कृति दोनों का केंद्र है, जबकि रायबरेली साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम के लिए जाना जाता है। हरदोई में तप और सत की परंपरा है, वहीं उन्नाव स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की भूमि है। सीतापुर का नैमिषारण्य धार्मिक महत्व रखता है और लखीमपुर खीरी की पहचान दुधवा नेशनल पार्क और थारू संस्कृति से है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों की विशिष्ट पहचान के अनुरूप ही विकास योजनाएं बनाई जाएं और उनकी गरिमा को सहेजते हुए आगे बढ़ाया जाए।

शहीदों के गांव और पर्यटन स्थलों को मिलेगी प्राथमिकता

बैठक में UP CM ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि शहीदों के गांवों की सड़कों, सिंगल कनेक्टिविटी, आरओबी/आरयूबी और फ्लाईओवर से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता पर लिया जाए। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक पर्यटन स्थल का चयन कर वहां सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने पर्यटन विभाग को स्पष्ट किया कि यह कार्य ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना’ के तहत किया जाए। जनहित से जुड़े सभी कार्यों की सतत निगरानी की जाए ताकि पिक एंड चूज की शिकायत न हो।

हर योजना में पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य

UP CM ने अफसरों को चेताया कि किसी भी योजना में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। योजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास 15 सितंबर के बाद जनप्रतिनिधियों से ही कराया जाए और शिलापट्ट पर उनका नाम अवश्य अंकित हो। सीएम ने कहा कि सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण मॉनिटरिंग शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर विकास विभाग को भी निर्देशित किया कि किसी भी परियोजना के प्रस्ताव से पहले संबंधित विधायक से सलाह-मशविरा अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि वह सर्वहितकारी सिद्ध हो।

Trump के 25% टैरिफ के झटके से कांपा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; व्यापार युद्ध की आहट से बढ़ी चिंता

Tags: UP CM
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

Next Post

Dragon fruit Farmer: किसकी खेती से बनीं आत्मनिर्भर खेतों में बहाया पसीना, बदली किस्मत, आज कमा रही लाखों

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Dragon fruit Farmer: किसकी खेती से बनीं आत्मनिर्भर खेतों में बहाया पसीना, बदली किस्मत, आज कमा रही लाखों

Dragon fruit Farmer: किसकी खेती से बनीं आत्मनिर्भर खेतों में बहाया पसीना, बदली किस्मत, आज कमा रही लाखों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
UP News

UP News : मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक, किशोर ने ड्यूटी जाते समय फेंका तेजाब, दिल्ली रेफर

September 24, 2025
Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

September 24, 2025
India Pakistan Asia Cup Clash News

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

September 24, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : नवरात्रि पर तीसरे दिन चमका सोने का भाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025
Lucknow

Lucknow में पुलिस की छुट्टियां रद्द: नवरात्रि और दशहरा पर ‘ऑल आउट’ सुरक्षा की तैयारी

September 24, 2025
Mission Shakti

योगी की ‘शेरनियां’ मैदान में: यूपी में महिला पुलिस का बढ़ता दबदबा, अपराधियों पर भारी

September 24, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version