• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: गन्ने की मिठास वाले शामली जिले का समझिए सियासी समीकरण, जाट-मुस्लिम की है निर्णायक भूमिका

by Zeeshan Farooqui
November 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, मेरठ, राजनीति, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शामली: शामली जिला पश्चिमी यूपी के जाट लैंड का एक महत्वपूर्ण जिला है। साल 2011 में शामली को मायावती सरकार ने मुजफ्फरनगर से अलग कर नया जिला बनाया गया था। हालांकि, उस वक्त मायावती सरकार ने जिले का नाम प्रबुद्धनगर रखा था जिसको बाद में अखिलेश यादव सरकार में शामली कर दिया गया था। जिला बनने से पहले शामली तहसील हुआ करता था और ये मुजफ्फरनगर के अंतर्गत आता था। इस इलाके में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है। शामली जिले में 3 विधानसभा शामली, कैराना और थाना भवन सीट है।

थाना भवन- यह सीट सबसे अहम सीट मानी जाती है। इसी वजह से सभी राजनीतिक दलों की नजरें इस सीट पर खासतौर पर रहती हैं। इस सीट को जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। ये सीट मुस्लिम बहुल सीट है साथ ही इस सीट पर जाट वोटर्स का भी अच्छा खासा दबदबा है और दोनों का गठजोड़ किसी की भी नैय्या को पार लगा सकता है। 2012 और 2017 में लगातार दो बार से इस सीट पर बीजेपी कमल खिला रही है। योगी सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लगातार दो बार इस सीट पर पर जीत दर्ज कर चुके हैं।

Related posts

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

September 25, 2025
UP Panchayat Akhilesh

Akhilesh Yadav इस बार दीवाली गिफ्ट में देंगे टिकट, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का बड़ा दांव

September 18, 2025

लेकिन इस बार अन्य विपक्षी दलों ने इस सीट पर बीजेपी के तिलिस्म को भंग करने के लिए कमर कस ली है। 10 फरवरी को इस सीट पर मतदान होना है।बीजेपी ने तीसरी बार इस सीट से सुरेश राणा पर दांव लगाया है, बसपा ने जहीर मलिक, सपा-आरएलडी गठबंधन ने असरफ अली, कांग्रेस ने सत्या संयम सैनी को टिकट दिया है।

इस सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो बीजेपी और सपा के उम्मीरदवार इस सीट से सबसे अधिक तीन-तीन बार विजय हुए हैं। 1993 में बीजेपी ने खाता खोला और जगत सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 1996 में सपा के आमिर आलम खान विधायक बने। 2000 में हुए उपुचनाव में सपा के जगत सिंह को जीत मिली। 2002 के चुनाव फिर सपा काबिज हुई और किरन पाल विधायक बने। 2007 में आरएलडी के अब्दुल वारिश खान जीते। 2012 और 2017 में लगातार दो बार सुरेश राणा विधायक बने।

सीट का जातीय समीकरण के चलते मुकाबला त्रि‍कोणीय होने के आसार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद की थानाभवन विधानसभा सीट की गिनती मुस्लिम बहुल सीटों में होती है, थानाभवन विधानसभा सीट पर कुल 3,10,389 मतदाता हैं। जिसमें अनुमानित तौर पर सबसे ज्यादा 93,000 मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं 42,000 जाट है. जबकी 60,000 दलित, 20,000 ठाकुर, 14,000 ब्राम्हण, 11,000 कश्यप और 21,000 सैनी मतदाता हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो अगर जाट मतदाताओं ने रालोद पर भरोसा जताया तो रालोद-सपा गठबंधन को इस सीट पर फायदा हो सकता है। हालांकि बसपा की तरफ से मुस्लिम समुदाय को टिकट दिए जाने के बाद मुकाबले के त्रिहकोणीय होने के आसार हैं।

शामली- शामली विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। विधानसभा शामली से अभी तक दो बार जाट विधायक बने हैं। नए परिसीमन में वर्ष 2012 में जिले की शामली विधानसभा अस्तिव में आई। पहली बार शामली विधानसभा से पंकज मलिक कांग्रेस से विधायक चुने गए। पंकज मलिक ने समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह को हराया था। अब पंकज मलिक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंकज एक जाट नेता हैं और इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता जाट और मुस्लिम हैं। हालांकि 2017 में भाजपा की लहर का असर देखने को मिला और तेजेंद्र निर्वाल ने जीत दर्ज की और विधायक बने।

शामली शहर में रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का नहीं बनना इस बार एक बड़ा मुद्दा बन सकता है यहां रेलवे फाटक नहीं होने से करीब 30 से 45 मिनट तक का जाम लग जाता है जिससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर चुनाव से पहले नेता इस समस्या का समाधान करने का वादा करते हैं लेकिन सच बात ये है कि अभी तक इस समस्या के समाधान के लिए भी काफी समय से राजनीतिक दलों पर दबाव बनाते रहे हैं। गन्ने का रेट भी यहां के किसानों का बड़ा मुद्दा है और बिजली के महंगे रेट से भी लोगों को परेशानी है।

कैराना- कैराना विधानसभा सीट यूपी की चर्चाओं में रहने वाली सीट है, जहां 2017 में समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने बीजेपी की मृगांका सिंह को 21162 वोटों के मार्जिन से हरा कर जीत दर्ज की थी। 2017 में कैराना में कुल 47.26 प्रतिशत वोट पड़े। साल 2012 में इस सीट से बीजेपी के हुकुम सिंह ने कमल खिलाया था। हुकुम सिंह का इस क्षेत्र में अच्छा खासा दबदबा माना जाता है। मृगांका सिंह हुकुम सिंह के बेटी हैं। 2017 में बीजेपी ने मृगांका सिंह को उम्मीदवार बनाया था लेकिन बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर एक बार बीजेपी ने मृगांका सिंह को टिकट दिया है और भरोसा जताया है।

(आकांक्षा त्रिपाठी)

Tags: Akhilesh YadavKairanamayawUP Election
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP Election 2022: 7 विस सीटों वाला मेरठ बीजेपी का अभेध किला, इस बार जाट-मुस्लिम गठजोड़ से अखिलेश-जयंत लगाएंगे सेंध?

Next Post

UP Election 2022: जिला गाजियाबाद में 5/5 का रिकॉर्ड दोहराना बीजेपी के लिए चुनौती

Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

by Vinod
September 25, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एक वक्त था, जब आजम खान रामपुर की गलियों में कहा करते थे, जनाब हमारा नाम ही...

UP Panchayat Akhilesh

Akhilesh Yadav इस बार दीवाली गिफ्ट में देंगे टिकट, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का बड़ा दांव

by Mayank Yadav
September 18, 2025
0

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी का बिगुल अभी से बजा दिया है। पार्टी अध्यक्ष...

Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

by Mayank Yadav
September 16, 2025
0

Om Prakash Rajbhar News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के "100 रुपए भेजने" वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। सुहेलदेव...

Akhilesh Yadav

‘भारत में हो सकते हैं नेपाल जैसे हालात’, वोट चोरी और असुरक्षा पर फूटा अखिलेश का गुस्सा

by Mayank Yadav
September 12, 2025
0

Akhilesh Yadav vote theft: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार...

Next Post

UP Election 2022: जिला गाजियाबाद में 5/5 का रिकॉर्ड दोहराना बीजेपी के लिए चुनौती

UPCA
Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

September 30, 2025
Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

September 30, 2025
Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

September 30, 2025
Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

September 30, 2025
UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

September 30, 2025
Rajasthan Cyber Fraud:साइबर सबसे बड़ा मामला अलवर में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंकिंग घोटाला उजागर, बैंक के कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार,

Rajasthan Cyber Fraud:साइबर सबसे बड़ा मामला अलवर में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंकिंग घोटाला उजागर, बैंक के कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार,

September 30, 2025
Ghaziabad News

Ghaziabad News : कविनगर रामलीला मैदान से दिल दहला देने वाला हादसा, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर!

September 30, 2025
M P News: गरबा डांस करते समय 19 वर्षीय युवती की मौत,खरगोन में पंडाल से उठी मातम की चीखें

M P News: गरबा डांस करते समय 19 वर्षीय युवती की मौत,खरगोन में पंडाल से उठी मातम की चीखें

September 30, 2025
Chaitanyanand Saraswati case: यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद सरस्वती बुरी तरह फंसा, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक चैट और तस्वीरें पूछताछ जारी

Chaitanyanand Saraswati case: यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद सरस्वती बुरी तरह फंसा, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक चैट और तस्वीरें पूछताछ जारी

September 30, 2025
Vijay Kumar Malhotra Passes Away:  मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version