UP Election Result 2022: कांग्रेस की करारी हार पर प्रियंका गांधी का छलका दुख, लिखा-“जनता का मत सर्वोपरि”

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इसी के साथ एक बार फिर यूपी में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वहीं चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। पार्टी की हार पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रया सामने आई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा कि,“’लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। ”उन्होंने आगे लिखा, ”कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।”

अगर परिणामों की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 273 सीटें, समाजवादी पार्टी को 125 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें और बसपा को एक सीट मिली है जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गई है।

Exit mobile version