• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 24, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP Fire विभाग की सुस्ती: नियमावली बनी लेकिन सेवा नियम अब तक अधूरे, प्रमोशन और भर्ती पर सवाल

उत्तर प्रदेश फायर विभाग में नियमावली तो 2024 में लागू हो गई, लेकिन सेवा नियम अधूरे हैं। न प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो पाई, न नई भर्तियों का रोडमैप बन सका। फायरमैन वर्षों से इंतजार में हैं।

by Mayank Yadav
September 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
UP Fire
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Fire Department s Service Rules Promotion: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार बंपर भर्तियों और प्रमोशन के जरिए युवाओं को रोजगार देने और कर्मचारियों को करियर ग्रोथ देने का दावा करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटते हैं और विभागों से रिक्त पदों की रिपोर्ट तलब करते हैं। लेकिन फायर विभाग यानी अग्निशमन सेवा की स्थिति अलग ही कहानी बयां करती है। जनवरी 2024 में भले ही उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा नियमावली लागू कर दी गई हो, लेकिन सेवा नियम (सर्विस रूल) अब तक अधूरे हैं। परिणामस्वरूप न तो प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो पाई और न ही नई भर्तियों का रोडमैप बन सका। फायरमैनों की उम्मीदें वर्षों से अधूरी हैं और उनकी दिवाली लगातार निराशा में बीत रही है।

फायर विभाग में घोर लापरवाही

UP Fire मैन, हेड कांस्टेबल, ड्राइवर और एफएसएसओ जैसे निचले स्तर के कर्मचारी 10-15 सालों से एक ही पद पर अटके हुए हैं। जबकि अन्य विभागों में बंपर प्रमोशन और भर्तियां हुईं, फायर विभाग की प्रक्रिया ठप है। नियमावली तो लागू कर दी गई, लेकिन सर्विस रूल के अभाव ने कर्मचारियों की करियर ग्रोथ रोक दी है।

Related posts

71st National Awards

71st National Award : फंग्शन में छाई शाहरुख, रानी और विक्रांत की तिकड़ी, क्यूट मोमेंट्स पर फैंस का आया दिल

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025

विपक्ष का सवाल

नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सर्विस रूल लागू ही नहीं हुए तो नियमावली का क्या औचित्य रह जाता है? दो साल बीतने के बावजूद संशोधन तक नहीं हो सका, जिससे साफ है कि फायर विभाग की सुस्ती सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़ा कर रही है।

भर्ती प्रक्रिया अटकी

मुख्यमंत्री भले ही बंपर भर्तियों की बात कर रहे हों, लेकिन जब तक विभाग अपनी आवश्यकता शासन को नहीं भेजेगा, नई भर्तियां शुरू ही नहीं हो पाएंगी। अधिकांश फायर स्टेशनों में स्टाफ की भारी कमी है, लेकिन रिक्त पदों की रिपोर्ट शासन तक नहीं पहुंचाई गई।

कर्मचारियों की उम्मीदें

UP Fire रमैन हर दिवाली इस आस में रहते हैं कि शायद अब उनकी वर्षों पुरानी उम्मीदें पूरी होंगी। वे जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी और संपत्ति बचाते हैं, लेकिन सिस्टम ने उन्हें प्रमोशन और सम्मान से वंचित कर रखा है। कर्मचारियों की मांग है कि सेवा नियम तत्काल लागू हों और लंबित प्रमोशन प्रक्रिया प्राथमिकता पर शुरू की जाए।

Meerut में मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, जलालपुर गांव में चली 12 राउंड गोलियां, कई लोग घायल

 

Tags: UP Fire
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Meerut में मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, जलालपुर गांव में चली 12 राउंड गोलियां, कई लोग घायल

Next Post

Encounter in Ghaziabad : गाजियाबाद मुठभेड़ में दो बदमाश हुए थे ढेर, अब सिर्फ परिवार की चीख-पुकार, मातम और आंसुओं का सैलाब

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Encounter in Ghaziabad : गाजियाबाद मुठभेड़ में दो बदमाश हुए थे ढेर, अब सिर्फ परिवार की चीख-पुकार, मातम और आंसुओं का सैलाब

Encounter in Ghaziabad : गाजियाबाद मुठभेड़ में दो बदमाश हुए थे ढेर, अब सिर्फ परिवार की चीख-पुकार, मातम और आंसुओं का सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
71st National Awards

71st National Award : फंग्शन में छाई शाहरुख, रानी और विक्रांत की तिकड़ी, क्यूट मोमेंट्स पर फैंस का आया दिल

September 24, 2025
Kabul Kid Reaches Delhi Airport

Space for Plane Tyre: प्लेन के टायर के पास क्यों छोड़ी जाती है जगह? जिसमें बैठ काबुल से दिल्ली कौन आ गया था

September 24, 2025
Ladakh

‘थ्री इडियट्स’ का आंदोलन बना ‘GenZ क्रांति’, लेह में हिंसा का तांडव: क्या भारत में भी अब शुरू होगा युवा विद्रोह?

September 24, 2025
UP News

स्कूटी पर सवार पान खाते रावण का वीडियो वायरल, नई सदी के लंकापति के नाम से हुए फेमस

September 24, 2025
Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
UP News

UP News : मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक, किशोर ने ड्यूटी जाते समय फेंका तेजाब, दिल्ली रेफर

September 24, 2025
Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

September 24, 2025
India Pakistan Asia Cup Clash News

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

September 24, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : नवरात्रि पर तीसरे दिन चमका सोने का भाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version