Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

योगी का फैसला: तकनीकी शिक्षा में प्रेरणा और भारतीय गौरव का हुआ संगम कौन से इंजीनियरिंग कॉलेजो के बदले गए नाम

उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम महापुरुषों और लोक देवियों के नाम पर रखकर उन्हें नई पहचान दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP government renames engineering colleges: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश के पांच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह कदम युवाओं को देश की महान हस्तियों से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया है। इस फैसले को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने स्वीकृति दे दी है।अब ये कॉलेज केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं रहेंगे, बल्कि ऐसे नामों से पहचाने जाएंगे, जो देश, समाज और संस्कृति के प्रतीक हैं। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ प्रेरणा, मूल्य और सामाजिक चेतना भी इन नामों से मिलेगी।

किन कॉलेजों के बदले गए नाम?

प्रदेश के जिन पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदले गए हैं, वे इस प्रकार हैं।

RELATED POSTS

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

March 12, 2025
Sitapur से सीएम योगी photo

Sitapur से सीएम योगी का श्रमदान, जनता को दिया स्वच्छता का संदेश

October 1, 2023

प्रतापगढ़ का राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज कहलाएगा। बाबा साहब को संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

मिर्जापुर का कॉलेज अब सम्राट अशोक इंजीनियरिंग कॉलेज कहलाएगा। सम्राट अशोक ने अहिंसा और शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया।

बस्ती का कॉलेज का नाम अब सरदार वल्लभभाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज होगा। पटेल को भारत की एकता का प्रतीक और लौह पुरुष के रूप में याद किया जाता है।

गोण्डा में स्थित कॉलेज का नाम माँ पाटेश्वरी देवी इंजीनियरिंग कॉलेज रखा गया है, जो क्षेत्र की लोक आस्था की देवी मानी जाती हैं।

मैनपुरी का कॉलेज अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। अहिल्याबाई को उनके न्यायप्रिय और सेवाभावी शासन के लिए जाना जाता है।

छात्रों में बढ़ेगा आत्मबल और जुड़ाव

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि यह बदलाव केवल औपचारिक नहीं है, बल्कि एक सोच का हिस्सा है। इन नामों से छात्र अपने इतिहास, संस्कृति और प्रेरणा स्रोतों से जुड़ेंगे। तकनीकी ज्ञान के साथ उनमें सामाजिक ज़िम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना भी विकसित होगी।

विशेष सचिव विनोद कुमार ने यह भी कहा कि इन नामों से कॉलेजों की गरिमा और पहचान दोनों बढ़ेगी। भविष्य में यह संस्थान ऐसे युवाओं को तैयार करेंगे जो न सिर्फ तकनीकी रूप से कुशल होंगे, बल्कि समाज की सेवा और नेतृत्व के लिए भी आगे आएंगे।

Tags: Education Updatesup government news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

by Ahmed Naseem
March 12, 2025

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक बड़ी पहल की है, जिससे लाखों कर्मचारियों...

Sitapur से सीएम योगी photo

Sitapur से सीएम योगी का श्रमदान, जनता को दिया स्वच्छता का संदेश

by Saurabh Chaturvedi
October 1, 2023

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर से राज्य की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया है. इस खास मौके पर...

UP News: सरकारी नौकरी को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, जल्द निकलेगी बंपर भर्ती

UP News: सरकारी नौकरी को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, जल्द निकलेगी बंपर भर्ती

by Juhi Tomer
September 26, 2023

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को रिक्त पदों को जल्दी भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा...

मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का किया ऐलान

Madurai Train Fire: मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का किया ऐलान

by Saurabh Chaturvedi
August 26, 2023

लखनऊ। तमिलनाडु के रेलवे स्टेशन में हुए भीषण हादसे में 9 यात्रियों की मौत और करीब 20 लोगों की मौत...

टिफिन पर चर्चा करते नजर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

by मनीष मिश्रा
June 5, 2023

पीएम मोदी के नौ सफल साल के कार्यकाल को पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी  का महासंपर्क अभियान चल रहा...

Next Post
क्या रेबीज वैक्सीन के बाद भी हैं खतरा? बच्चे की मौत से उठे सवाल, जानिए कितना असरदार है ये टीका

क्या रेबीज वैक्सीन के बाद भी हैं खतरा? बच्चे की मौत से उठे सवाल, जानिए कितना असरदार है ये टीका

Rath Yatra Stampede

रथ यात्रा भगदड़ कांड पर ओडिशा सरकार का एक्शन, DM-SP का ट्रांसफर, दो अफसर सस्पेंड...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version