Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP govt dress code: सरकारी दफ्तरों में ड्रेस कोड पर सख्ती, एटा में तीन कर्मचारियों की लापरवाही पड़ी भारी

एटा में जींस पहनकर कार्यालय आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मलेरिया निरीक्षक और एक लिपिक का वेतन रोक दिया। तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर वेतन जारी नहीं होगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP dress code
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP govt offices dress code: सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और पेशेवर माहौल बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में इसकी एक मिसाल देखने को मिली। निर्धारित वेशभूषा के बजाय जींस पहनकर कार्यालय आने पर सोमवार को सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने सख्त कदम उठाते हुए तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। इनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मोहम्मद आरिफ, मलेरिया निरीक्षक गजेंद्र सिंह, और लिपिक सलमान जाफरी शामिल हैं। इसके साथ ही, तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर संबंधित कर्मचारियों की सैलरी रोकने की चेतावनी पहले ही दी गई थी।

नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही

सोमवार को डाक बगलिया स्थित (UP dress code) सीएमओ कार्यालय में यह मामला सामने आया। डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के लिए निर्धारित वेशभूषा में आने का स्पष्ट निर्देश दिया है। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी नियमित रूप से इसका पालन नहीं कर रहे थे। इस पर कई बार चेतावनी भी जारी की गई थी। आखिरकार, तीन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी सैलरी रोकने का निर्णय लिया गया।

RELATED POSTS

No Content Available

स्पष्टीकरण के निर्देश

सीएमओ ने तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर (UP dress code) तीन दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर अगले सप्ताह तक निर्धारित वेशभूषा में कार्यालय नहीं आया गया, तो सैलरी जारी नहीं की जाएगी।

पेशेवर माहौल बनाने की कोशिश

सीएमओ का कहना है कि सरकारी कार्यालय में पेशेवर माहौल बनाए रखना अत्यंत (UP dress code) जरूरी है। कर्मचारियों को सरकारी निर्देशों के अनुसार कार्य करना चाहिए। ड्रेस कोड लागू करने का उद्देश्य यही है कि कार्यालय में अनुशासन और गरिमा बनी रहे।

शासन का स्पष्ट संदेश

यह घटना न केवल एटा के सीएमओ कार्यालय तक सीमित है, बल्कि पूरे प्रदेश के सरकारी दफ्तरों के लिए एक संदेश है। सरकारी कर्मचारियों को यह समझना होगा कि सरकारी नियमों और निर्देशों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है।

ड्रेस कोड को लेकर उठाया गया यह कदम सरकार की सख्ती को दर्शाता है। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्य संस्कृति सुधारने और जनता के प्रति एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यहां पढ़ें: Sambhal violence  पर बड़ा एक्शन, शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने घर से उठाया
Tags: UP dress code
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Turk vs Pathan

Turk vs Pathan: मस्जिद-मंदिर नहीं तुर्क बनाम पठान की लड़ाई में जला संभल, हिंसा का बड़ा खुलासा

Pink Employment Fair

Pink Employment Fair: मिलेगा 26 हजार रुपये तक का वेतन, सैकड़ों पदों पर नौकरी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version