UP HMPV Virus First Case : लखनऊ में महिला पाई गई पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में 60 वर्षीय महिला में HMPV वायरस के लक्षण दिखने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। महिला को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

UP HMPV Virus First Case

UP HMPV Virus First Case : चीन में तेजी से फैलने वाला HMPV अब भारत के विभिन्न राज्यों में भी फैलने लगा है। देश में अब तक 9 मामले सामने आ चुके हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एक महिला में वायरस के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसके सैंपल की लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया है। हाल के अपडेट के अनुसार, 60 वर्ष की एक महिला को सर्दी, जुकाम और वायरस के अन्य लक्षणों के साथ केजीएमयू में भर्ती किया गया था।

उसे बुखार और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। अन्य बीमारियों को ध्यान में रखते हुए, डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर अस्पताल में रेफर कर दिया। उसका रक्त नमूना एक प्राइवेट अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 1.63 लाख लाड़ली बहनों के लिए बुरी खबर, राज्य सरकार के इस काम से हुआ भारी नुकसान

​अब तक देश में HMPV वायरस के 9 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें तमिलनाडु में 2, कर्नाटक में 2, महाराष्ट्र में 3 और गुजरात में 2 लोग शामिल हैं। HMPV के संबंध में कई राज्यों में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

(News1India इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है। )

Exit mobile version