UP Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा के पांचवे चरण का चुनाव आज, जानें यूपी की कितनी सीटों पर होगा मतदान

आज पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में युपी की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है

UP Lok Sabha Election 2024 : आज देशभर में लोकसभा के पांचवे चरण का मतदान होने जा रहा है जिसमें यूपी में पांचवे चरण के चुनावों में 14 सीटों पर मतदान होगा। 2019 के चुनाव में, सिर्फ रायबरेली को छोड़कर सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। सोनिया गांधी ने रायबरेली से जीत हासिल की थी। लखनऊ से राजनाथ सिंह तीसरी बार चुनाव में भाग रहे हैं। उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस गठबंधन से रविदास मेहरोत्रा और बसपा के सरवर अली चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण में, 20 मई, सोमवार को 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसी चरण में लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। यह सीट 9 नवंबर, 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी। इस चरण में बीजेपी के प्रमुख नेता राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, समेत पांच केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें : ‘लव-जिहाद’ का एक और मामला, नाम बदलकर की दोस्ती, एक साल तक बनाता रहा हवस का शिकार

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में मतदान होगा, जिनमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, और गोंडा सीटें शामिल हैं। इनमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

यूपी की सीटों पर ये उम्मीद्वार हैं आमने सामने –

 

 

Lok Sabha Election 2024, UP, PM Modi, CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के चुनावों में 144 उम्मीदवार मैदान में दांव पर हैं। लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। 20 मई को प्रदेश में दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों के भविष्य का निर्धारण करेंगे।

Exit mobile version