Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

योगी सरकार की नई पहल: 3 से 6 साल के बच्चों को मिलेगा फ्री पौष्टिक नाश्ता, गरीबों को गोसेवा से पोषण का सहारा

योगी सरकार ने 3 से 6 साल के बच्चों के लिए मुफ्त पौष्टिक नाश्ते की योजना शुरू की है। गरीब परिवारों को गाय भी दी जाएगी, ताकि पोषण स्तर सुधरे और ‘कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश’ का सपना साकार हो सके।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश में बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर करने और कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए योगी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष तक के पंजीकृत बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर रोजाना पौष्टिक नाश्ता जैसे दूध, फल और पोषाहार दिया जाएगा। योजना को मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर जीरो पॉवर्टी मिशन से जोड़ा गया है, जिससे चिन्हित गरीब परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही जिन परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें गोसेवा के साथ दूध की उपलब्धता के लिए गाय दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ‘कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगी।

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार

शनिवार को UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक में ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ शुरू करने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत प्रदेश के 3 से 6 साल के सभी पंजीकृत बच्चों को प्रतिदिन सुबह पौष्टिक नाश्ता प्रदान किया जाएगा। इसमें दूध, फल और पोषाहार जैसे तत्व शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि ‘संभव अभियान’ के जरिए कुपोषण की स्थिति में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन बच्चों को निरंतर पोषण सहायता मिलना जरूरी है। इसके लिए अब सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुपोषित आहार उपलब्ध कराएगी।

RELATED POSTS

Allahabad High Court UP

UP में बेसिक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी रद्द होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: ‘उत्पीड़न के समान’

October 28, 2025
CM Yogi

UP के श्रमिकों के लिए बंपर तोहफा! बेटी की शादी पर अब ₹85,000 तक की सहायता, ₹10,000 की सीधी वृद्धि

October 28, 2025

गरीबों को मिलेगा टेक होम राशन और गाय का लाभ

योगी सरकार UP ने इस योजना को डॉ. भीमराव अंबेडकर जीरो पॉवर्टी मिशन से जोड़ते हुए चिन्हित गरीब परिवारों के लिए एक और बड़ी योजना शुरू की है। जिन परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत गाय दी जाएगी। इससे न केवल उन्हें गोसेवा का पुण्य मिलेगा, बल्कि दूध से बच्चों के पोषण स्तर में भी सुधार होगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भी स्वादिष्ट और सुपाच्य खाद्य सामग्री देने पर बल दिया गया है।

रेसिपी आधारित टेक होम राशन को मिलेगा नया स्वरूप

सीएम योगी UP ने टेक होम राशन की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह खाद्य सामग्री जनपद विशेष की कृषि संपदा के अनुसार तैयार की जाए। उदाहरण के तौर पर प्रतापगढ़ का आंवला, स्थानीय गुड़ और श्रीअन्न को शामिल कर रेसिपी आधारित मेन्यू तैयार किया जाए। यह विविधता पोषण के साथ स्वाद भी प्रदान करेगी। वर्तमान में 43 जिलों में 204 इकाइयों के जरिए 288 परियोजनाओं को राशन की आपूर्ति हो रही है, जिसे अब सभी जिलों में विस्तारित किया जाएगा।

कुपोषण पर वार, हर जिले तक योजना का विस्तार

मुख्यमंत्री UP ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार कुपोषण को खत्म करने के लिए बहु-आयामी रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें पारदर्शिता, गुणवत्ता और सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है। टेक होम राशन के निर्माण, पैकेजिंग और वितरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और गुणवत्तायुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह योजना ‘सुपोषित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।

गाजियाबाद में सेवानिवृत्त शिक्षिका से 56 लाख की साइबर ठगी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर बनाया शिकार

Tags: UP
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Allahabad High Court UP

UP में बेसिक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी रद्द होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: ‘उत्पीड़न के समान’

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Basic Teachers: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की स्थानांतरण (ट्रांसफर) पॉलिसी को रद्द करने के मामले...

CM Yogi

UP के श्रमिकों के लिए बंपर तोहफा! बेटी की शादी पर अब ₹85,000 तक की सहायता, ₹10,000 की सीधी वृद्धि

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Girl Marriage Assistance Scheme: उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के लिए एक बड़ी वित्तीय राहत की घोषणा की गई...

CM Yogi UP

बाराबंकी से आजमगढ़ तक ‘केला क्रांति’! मुख्यमंत्री योगी ने क्लस्टर विकास के लिए दिया निर्देश।

by Mayank Yadav
October 15, 2025

UP Agri Commodity Cluster: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कृषि व्यवस्था को आत्मनिर्भर, टिकाऊ और डिजिटल...

UP

UP में सड़क हादसों पर मुआवजा पांच गुना बढ़ाने की तैयारी, हर आश्रित को मिलेगा हिस्सा

by Mayank Yadav
October 5, 2025

UP road accident: उत्तर प्रदेश सरकार अब सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों और घायलों को अधिक आर्थिक मदद देने...

UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

by Mayank Yadav
September 30, 2025

UP Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत...

Next Post
Seema Haider

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Mau

"तू मेरी नहीं हुई, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा" - मऊ में युवती पर तेजाब हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version