UP Municipal Election 2023: आगरा में फर्जी वोट देते हुए पकड़े गए महिला और पुरुष, पुलिस कर रही पूछताछ

UP Municipal Election 2023: आगरा में फर्जी वोट देते हुए पकड़े गए महिला और पुरुष, पुलिस कर रही पूछताछ

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में आज पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुए। आज 37 जिलों में चुनाव है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी वोट डालने गोरखपुर पहुंचे। वहीं बसपा सुप्रिमो मायावती भी लखनऊ में मतदान देने पहुंची। वहीं आगरा में एक महिला और पुरुष फर्जी मतदान करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने फर्जी मतदान करने वाले एक महिला और पुरुष को पकड़ा। जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। ये मामला थाना ट्रांस यमुना के जगदम्बा इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है।

वहीं संभल से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां दो 2 नाबालिग किशोरियां वोट डालने पहुंचीं। जैसे ही इस बात की भनक सीओ को लगी। मौके पर मौजूद सीओ ने दोनों को रोका। हिंद इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का मामला है।

फर्जी वोट डालने पर क्या होता है ?

IPC Section 171D के तहत यदि कोई व्यक्ति किसी के नाम से फर्जी वोट डालता है तो उसके खिलाफ ipc Section 171D मुकदमा जारी किया जा सकता है। आरोपी का अपराध साबित होने पर उसे 1 वर्ष की जेल , जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version