Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Nikay Chunav 2023: सिद्धार्थनगर जिले में सिसायी घमासान तेज, सपा ने जारी की नगर पंचायतों और नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की लिस्ट

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
April 20, 2023
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है. नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. यहां कुल 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के लिए चुनाव होना है. नगर निगम के प्रमुख को महापौर या मेयर कहा जाता है. राज्य के 760 नगरीय निकायों में कुल 14684 पदों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. निकाय चुनाव के लिए मतदान 4 मई और 11 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी.

आपको बता दें की चार मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में चुनाव होंगे. इसके अलावा दूसरा चरण 11 मई होगा. जिसमें मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर और मिर्जापुर मंडल में वोट डाले जाएंगे. सिद्धार्थनगर जिले में नगर निकाय का चुनाव दूसरे चरण यानी 11 मई को होना है. जिले की सभी पांचों तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है.

RELATED POSTS

Amit Shah: इंदौर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस को बनाया निशाना, कहा- डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को नंबर वन राज्य बनाएगी

July 30, 2023

Rajya Sabha Elections: BJP ने जारी की गुजरात और पश्चिम बंगाल के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

July 12, 2023

जिले में 9 नगर पंचायत और 2 नगर पालिका अध्यक्ष

नामांकन की आखिरी तिथि 24 अप्रैल है सिद्धार्थनगर जिले में कुल 2 नगरपालिका और 9 नगर पंचायतें हैं इन नगर पालिका और नगर पंचायतों पर सपा को छोड़कर अभी तक किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है जिसकी वजह से प्रत्याशियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है और नामांकन प्रक्रिया के लिए जो स्थल बनाए गए हैं वहां पर भी करीब करीब सन्नाटा पसरा हुआ है. आपको बताते चलें कि सिद्धार्थनगर जिले में निकाय चुनाव के नामांकन की आखिरी तिथि 24 अप्रैल पर्चों की जांच 25 अप्रैल 27 अप्रैल तक पर्चों की वापसी और 28 अप्रैल को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सिंबल एलॉट किया जाएगा इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

सपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट

सपा ने दो नगर पंचायतों को छोड़कर सिद्धार्थ नगर जिले में 7 नगर पंचायतों और 2 नगर पालिका अध्यक्षों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. मिली जानकारी के अनुसार सदर नगर पालिका यानी सिद्धार्थनगर से रामसेवक लोधी और बांसी नगरपालिका से चमन आरा राइनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया. जबकी नगर पंचायतों में कपिलवस्तु नगर पंचायत से आरती देवी, बढ़नी चाफा से लक्ष्मी देवी, डुमरियागंज नगर पंचायत से कहकशां परवीन, भारत भारी नगर पंचायत से विजय कुमार अग्रहरी, बढ़नी चाफा से लक्ष्मी देवी, शोहरतगढ़ नगर पंचायत से गोपाल प्रसाद फौजी, बढ़नी बाजार नगर पंचायत से राम नरेश उपाध्याय, भारत भारी नगर पंचायत से विजय कुमार अग्रहरी को प्रत्याशी के तौर पर घोषणा की गई है.

इसे भी पढ़ें – UP Nikay Chunav 2023: दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, किस जगह कौन सी सीट आरक्षित, देखिये पूरी लिस्ट

Tags: Election 2023UP Nagar Nikay ChunavUP nagar nikay chunav 2023UP civic elections
Share196Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Amit Shah: इंदौर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस को बनाया निशाना, कहा- डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को नंबर वन राज्य बनाएगी

by Juhi Tomer
July 30, 2023

मध्यप्रदेश के चुनावी अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह ने इंदौर में भाजपा के संभागीय सम्मेलन में की। इस...

Rajya Sabha Elections: BJP ने जारी की गुजरात और पश्चिम बंगाल के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

by Ayushi Dhyani
July 12, 2023

राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी...

Gorakhpur: नगर निकाय चुनाव के बाद CM योगी ने लगाया जनता दरबार, नए मेयर ने लिया बाबा का आशीर्वाद

by Anu Kadyan
May 14, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर नगर निकाय चुनाव संपन्न...

UP Nagar Nikay Chunav: अतीक अहमद के वार्ड में सपा आगे.. बीजेपी को मिली बस इतनी सीट

by Ayushi Dhyani
May 13, 2023

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मतगणना जारी है। इसी बीच प्रयागराज में भी वोटों की गिनती हो रही...

कर्नाटक चुनाव के बाद मीडिया से बात करते हुए ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार

by Ayushi Dhyani
May 13, 2023

कर्नाटक चुनाव के जारी रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष...

Next Post

Akanksha Dubey का मौत से पहले का वीडियो आया सामने, Samar Singh को बताया मौत का जिम्मेदार  

कुशीनगर में 7 लाख की 55 पेटी अवैध शराब बरामद, बिहार से की जा रही थी तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version