शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Nikay Chunav 2023: दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, किस जगह कौन सी सीट आरक्षित, देखिये पूरी लिस्ट

by Muskaan Rajput
अप्रैल 10, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य के 760 नगरीय निकायों में कुल 14684 पदों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. निकाय चुनाव के लिए मतदान 4 मई और 11 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी. उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने रविवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है.

#UttarPradesh: 2 चरणों में होंगे निकाय चुनाव

4 मई को प्रथम चरण और 11 मई को दूसरे चरण का होगा मतदान@UPGovt @myogiadityanath @BJP4UP @UPSamajwadi @BSPUPofficial @AAPUttarPradesh @Mayawati @yadavakhilesh pic.twitter.com/xj6CPuEgZZ

— News1India (@News1IndiaTweet) April 9, 2023

जानिये किस जगह कौन सी सीट आरक्षित

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने से पहले रविवार को नगर निगमों के महापौर, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी की. जिसमें आगरा के महापौर सीट अनुसूचित जाति (एससी) (महिला), झांसी की सीट अनुसूचित जाति(एससी), शाहजहांपुर और फिरोजाबाद की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) (महिला), सहारनपुर और मेरठ की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है.

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

दो चरणों में होंगे यूपी निकाय चुनाव

इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की आठ महापौर सीटें अनारक्षित की जाएगी. प्रदेश में 17 नगर निगमों, 199 नगर परिषदों और 544 नगर पंचायतों सहित 760 नगर निकायों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. आपको बता दें की इस बार निकाय चुनाव में 4.32 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. जबकी दोनों ही चरणों में 13 मई को काउंटिंग होगी.

साल 2017 में मेयर की ये सीटें थीं आरक्षित

साल 2017 के नगर निकाय चुनावों में 16 सीटों पर मतदान हुआ था. इनमें मथुरा और मेरठ की सीटें एससी के लिए आरक्षित थीं. जबकि मेरठ की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित थी. फिरोजाबाद, वाराणसी, सहारनपुर और गोरखपुर की मेयर सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित थीं. सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा और फैजाबाद में मेयर की सीटों के लिए पहली बार चुनाव हुआ था. इससे पहले 2012 में 12 सीटों पर मतदान हुआ था. जबकी आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी व फैजाबाद में मेयर की सीटें अनारक्षित रखी गई थीं

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव को लेकर दिया था आदेश

जानकारी के अनुसार 27 मार्च को  सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ कर दिया और राज्य चुनाव आयोग को ओबीसी कोटे के साथ दो दिनों के भीतर इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करने की अनुमति दी. दरअसल राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के 27 दिसंबर  2022 के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था. जिसके बाद शहरी निकाय चुनावों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और महिलाओं के अलावा ओबीसी के लिए सीट आरक्षण प्रदान किया गया था. उच्च न्यायालय के आदेश के बाद  यूपी सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी को आरक्षण प्रदान करने के संबंध में सभी मुद्दों को देखने के लिए पांच सदस्यीय आयोग नियुक्त किया था.

ये भी पढ़ें – UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव की डेट का ऐलान, इतने चरणों में होगा इलेक्शन, जानिए इस बार क्या है खास

Tags: Election 2023nikay chunavUP NewsUP Nikay Chunav 2023
Share199Tweet124Share50

Muskaan Rajput

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post

Barabanki News: शिक्षक बना हैवान, 3 साल की मासूम छात्र को पीट-पीटकर किया अधमरा, परिजनों ने थाने में की शिकायत

Sonipat: मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर हथियारों से हमला, बच्चों और महिलाओं सहित कई घायल, गांव में फैला तनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist