Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Teacher और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नोशनल वेतन वृद्धि के साथ मिलेगी पेंशन-ग्रेच्युटी

अब राज्य विश्वविद्यालयों और एडेड डिग्री कॉलेजों के जो शिक्षक व कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होंगे, उनकी पेंशन और ग्रेच्युटी की गणना नोशनल वेतन वृद्धि के साथ की जाएगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Teacher
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Teacher Pension: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब जो शिक्षक व कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होंगे, UP Teacher की पेंशन और ग्रेच्युटी की गणना एक नोशनल वेतन वृद्धि (काल्पनिक वेतन वृद्धि) को शामिल करते हुए की जाएगी। पहले तक, यदि किसी कर्मचारी की रिटायरमेंट तिथि 30 जून या 31 दिसंबर होती थी और अगले दिन यानी 1 जुलाई या 1 जनवरी को उसकी वेतन वृद्धि तय थी, तो उसका लाभ नहीं मिल पाता था। अब शासनादेश के तहत यह लाभ सुनिश्चित कर दिया गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों को वित्तीय फायदा मिलेगा।

सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टेट यूनिवर्सिटी और एडेड डिग्री कॉलेजों के UP Teacher व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासनादेश के मुताबिक, अब 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारी और शिक्षक नोशनल वेतन वृद्धि के आधार पर अपनी पेंशन व ग्रेच्युटी की गणना करवा सकेंगे। इस फैसले से उन हजारों शिक्षकों को भी राहत मिलेगी, जो पहले इस लाभ से वंचित रह जाते थे।

RELATED POSTS

UP teacher

15 साल बाद UP teacher को प्रमोशन की सौगात, यूपी के 10 विषयों के 1000 से ज्यादा शिक्षक होंगे लाभान्वित

July 18, 2025
UP Teacher

सात साल बाद यूपी में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का सुनहरा मौका, 7466 पदों पर होगी नियुक्ति, 28 जुलाई से आवेदन शुरू

July 16, 2025

किन्हें मिलेगा लाभ

जिन कर्मचारियों ने 1 जनवरी 2006 के बाद और शासनादेश जारी होने से पहले 30 जून को सेवानिवृत्ति ली है, वे भी इस दायरे में आएंगे। हालांकि, उन्हें केवल तत्काल प्रभाव से लाभ मिलेगा, पिछली अवधि का एरियर नहीं दिया जाएगा। इसी तरह, 1 जनवरी 2016 के बाद 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हुए कर्मचारियों को भी यह लाभ मिलेगा, बशर्ते उनकी वेतनवृद्धि 1 जुलाई या 1 जनवरी को निर्धारित रही हो।

उच्च शिक्षा में बड़ा फायदा

यह निर्णय 2006 से लागू वेतन समिति (2008) की संस्तुति के आधार पर लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में यह आदेश पहले से लागू था, लेकिन अब उच्च शिक्षा में इसे लागू करने से हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ मिलेगा। इस कदम से उच्च शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों में लंबे समय से चली आ रही नाराजगी भी खत्म होगी।

U P में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, अब मिलेगा सम्मानजनक वेतन, बेहतर सुविधाएं और आरक्षण का लाभ

Tags: UP Teacher
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP teacher

15 साल बाद UP teacher को प्रमोशन की सौगात, यूपी के 10 विषयों के 1000 से ज्यादा शिक्षक होंगे लाभान्वित

by Mayank Yadav
July 18, 2025

UP teacher promotion: उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत एलटी ग्रेड के 1000 से अधिक सहायक UP teacher...

UP Teacher

सात साल बाद यूपी में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का सुनहरा मौका, 7466 पदों पर होगी नियुक्ति, 28 जुलाई से आवेदन शुरू

by Mayank Yadav
July 16, 2025

UP Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए लंबे इंतजार के बाद एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Next Post
CM Yogi UP

UP में निर्यात बढ़ाने के लिए विदेशों में प्रचार-प्रसार कराएगी योगी सरकार, नई नीति लागू

Fake IAS Saurabh Tripathi

Fake IAS Saurabh Tripathi के काफिले में लग्जरी गाड़ियों की भरमार: लैंड रोवर, फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज की कीमतें चौंकाने वाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version