मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

U P में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, अब मिलेगा सम्मानजनक वेतन, बेहतर सुविधाएं और आरक्षण का लाभ

योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय 16,000 से 20,000 रुपये करने, आरक्षण देने और सीधा वेतन खाते में जमा करने का फैसला लिया है। इससे उन्हें सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा दोनों मिलेंगी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को राज्य के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया। अब उन्हें हर महीने 16,000 से 20,000 रुपये तक मानदेय दिया जाएगा। कैबिनेट बैठक में यह भी तय किया गया कि कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार होगा और उनकी नियुक्तियों में आरक्षण भी बढ़ाया जाएगा।

निगम के माध्यम से होगी नियुक्ति

राज्य सरकार के अनुसार, विभिन्न विभागों और संस्थानों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और प्रबंधन उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के जरिए किया जाएगा। यह निगम कंपनी अधिनियम 2013 के अनुच्छेद 8 के तहत गठित एक गैर-लाभकारी, सार्वजनिक कंपनी है। निगम अब सरकारी ई-मार्केटप्लेस (Gem पोर्टल) के माध्यम से सेवा प्रदाताओं का चयन करेगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

मानदेय और नियुक्ति की अवधि

नए नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को हर महीने 26 दिन काम करना होगा और उनका मानदेय महीने की पहली से पाँच तारीख के बीच सीधे उनके बैंक खाते में जमा होगा। उनकी नियुक्ति अवधि तीन साल की होगी। इससे पहले, मानदेय सेवा प्रदाता को दिया जाता था, जिसकी वजह से कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिल पाता था। अब इस समस्या का समाधान हो गया है।

मृत्यु पर सहायता राशि

कैबिनेट के फैसले में यह भी प्रावधान किया गया है कि सेवा के दौरान यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके अंतिम संस्कार के लिए सरकार की ओर से 15,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

आरक्षण का लाभ

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति में अब आरक्षण लागू होगा। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित और महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। इससे सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिलेगा और सभी वर्गों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सरकार का उद्देश्य

योगी सरकार का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, बेहतर सेवा शर्तें और आरक्षण का लाभ देना है। अब कर्मचारी बिना किसी कटौती के सीधा वेतन पा सकेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Tags: employee welfareUttar Pradesh NewsYogi government decision
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
Team India के लिए  BCCI तलाश रहा नया स्पॉन्सर, ड्रीम11 के हटने के बाद जारी किया नया टेंडर

Team India के लिए BCCI तलाश रहा नया स्पॉन्सर, ड्रीम11 के हटने के बाद जारी किया नया टेंडर

UP T20 League 2025 : एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ फॉलकंस ने गोरखपुर लायंस पर दर्ज की शानदार जीत

UP T20 League 2025 : एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ फॉलकंस ने गोरखपुर लायंस पर दर्ज की शानदार जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In