Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP weather today: उरई में पारा 37℃ के पार, बढ़ी उमस, आज भी हल्की बारिश के आसार

यूपी का मौसम 29 अगस्‍त 2025: उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस से हाल बेहाल हैं। बारिश थमने से परेशानी बढ़ी है। आज कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 30 अगस्त से राहत मिलने के आसार हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP weather
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP weather today: उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश का सिलसिला लगभग थमने से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। दिन हो या रात, लोग चिलचिलाती गर्मी और बढ़ती उमस से बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि, आज यानी 29 अगस्त को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 30 अगस्त से बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है, जिससे उमस और भीषण गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है। फिलहाल, उरई में 37.2℃ तापमान दर्ज होने के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

बारिश थमी, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

UP में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं। गुरुवार तक कई जिलों में हल्की बारिश हुई, लेकिन उससे गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, संभल, अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में हल्की बारिश के आसार हैं।

RELATED POSTS

Allahabad High Court UP

UP में बेसिक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी रद्द होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: ‘उत्पीड़न के समान’

October 28, 2025
CM Yogi

UP के श्रमिकों के लिए बंपर तोहफा! बेटी की शादी पर अब ₹85,000 तक की सहायता, ₹10,000 की सीधी वृद्धि

October 28, 2025

30 अगस्त से बदलेंगे हालात

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार, 30 अगस्त से प्रदेश में बारिश का ग्राफ तेजी से बढ़ सकता है। पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बारिश बढ़ने से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं उमस से परेशान लोगों को भी आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान का हाल

गुरुवार को UP में सबसे अधिक तापमान उरई में 37.2℃ दर्ज किया गया, जबकि कानपुर ग्रामीण में 36.2℃ तापमान रिकॉर्ड हुआ। अन्य जिलों में अयोध्या 35℃, फुरसतगंज 34.7℃, गाजीपुर 34.5℃ और लखनऊ 34.5℃ पर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 29℃ रहा। फतेहगढ़ में 28.8℃, वाराणसी बीएचयू में 28℃, हमीरपुर 28.2℃, बस्ती 27℃, झांसी 26℃ और लखनऊ में 27.5℃ तापमान दर्ज किया गया।

Delhi Metro: किराया बढ़ा लेकिन फ्री में सफर का मौका भी ,कौन से तरीके अपनाकर कर आप कर सकते हैं मुफ्त यात्रा

Tags: UP
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Allahabad High Court UP

UP में बेसिक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी रद्द होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: ‘उत्पीड़न के समान’

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Basic Teachers: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की स्थानांतरण (ट्रांसफर) पॉलिसी को रद्द करने के मामले...

CM Yogi

UP के श्रमिकों के लिए बंपर तोहफा! बेटी की शादी पर अब ₹85,000 तक की सहायता, ₹10,000 की सीधी वृद्धि

by Mayank Yadav
October 28, 2025

UP Girl Marriage Assistance Scheme: उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के लिए एक बड़ी वित्तीय राहत की घोषणा की गई...

CM Yogi UP

बाराबंकी से आजमगढ़ तक ‘केला क्रांति’! मुख्यमंत्री योगी ने क्लस्टर विकास के लिए दिया निर्देश।

by Mayank Yadav
October 15, 2025

UP Agri Commodity Cluster: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कृषि व्यवस्था को आत्मनिर्भर, टिकाऊ और डिजिटल...

UP

UP में सड़क हादसों पर मुआवजा पांच गुना बढ़ाने की तैयारी, हर आश्रित को मिलेगा हिस्सा

by Mayank Yadav
October 5, 2025

UP road accident: उत्तर प्रदेश सरकार अब सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों और घायलों को अधिक आर्थिक मदद देने...

UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

by Mayank Yadav
September 30, 2025

UP Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत...

Next Post
Chamoli

Chamoli cloudburst: चमोली में बादल फटा, 2 लापता; टिहरी में बिगड़े हालात, कई जानवर मलबे में दबे

UP Labor Laws

UP Labor Laws से खत्म होंगे आपराधिक प्रावधान, जुर्माने पर जोर, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version