Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UPPSC और SSC ने जारी किए भर्तियों के विज्ञापन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपीपीएससी और एसएससी ने मिलाकर करीब 13 हजार पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं। इसमें शिक्षक, एमटीएस और हवलदार जैसे पद शामिल हैं, आवेदन प्रक्रिया जारी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 29, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UPPSC
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UPPSC Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की बहार आ गई है। UPPSC ने 15 विषयों में 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों चरणों में चयन होगा। वहीं कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भी एमटीएस और हवलदार के कुल 5464 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस तरह कुल मिलाकर 12930 पदों पर भर्तियां निकली हैं। यह बेरोजगारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा में थे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में 7,466 पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4,860 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2,525 पद आरक्षित है।

परीक्षा पैटर्न:

परीक्षा दो चरणों… pic.twitter.com/bRJpvFsVzE

— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) July 28, 2025

RELATED POSTS

UPPSC

UPPSC 2025: अब हर बार नहीं करना होगा आवेदन, लागू हुई OTR प्रणाली, जानिए इसके फायदे

May 15, 2025
UPPSC

UPPSC Assistant Engineer Recruitment: सहायक अभियंता के 604 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

December 18, 2024

15 विषयों में 7466 शिक्षक पद, B.Ed. की अनिवार्यता बनी चुनौती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में कुल 7466 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें पुरुषों के लिए 4860, महिलाओं के लिए 2525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया में पहली बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों को शामिल किया गया है। 14 विषयों में बीएड की डिग्री अनिवार्य कर दी गई है, जबकि कंप्यूटर विषय के लिए यह वैकल्पिक रखी गई है। पिछली भर्ती में बीएड की अनिवार्यता के चलते 98% पद खाली रह गए थे, जिससे इस बार नियमों में संशोधन किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है, जबकि शुल्क सुधार की अंतिम तिथि 4 सितंबर तय की गई है।

SSC ने MTS और हवलदार के 5464 पदों पर शुरू की प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 4375 और हवलदार के 1089 पदों पर भर्ती के लिए पदों की अंतिम सूची जारी कर दी है। आयोग ने पहले 26 जून को विज्ञापन जारी किया था, लेकिन पदों की संख्या स्पष्ट नहीं की थी। अब कुल 5464 पदों के लिए 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई को पूरी हो चुकी है, लेकिन जिन अभ्यर्थियों को फॉर्म में संशोधन करना है, उनके लिए 29 से 31 जुलाई तक सुधार का मौका दिया गया है।

बीते वर्षों की तुलना में पदों की संख्या में गिरावट, लेकिन युवाओं में उम्मीद

गौरतलब है कि पिछली बार 2018 में UPPSC एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में 10768 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 7466 रह गई है। यानी सात वर्षों में 3302 पद कम हो गए हैं। इसके बावजूद दो अलग-अलग आयोगों द्वारा एक साथ 12930 पदों पर भर्तियां निकाले जाने से यूपी के बेरोजगार युवाओं में उत्साह है। खासकर वे उम्मीदवार जो शिक्षण और सरकारी सेवा क्षेत्र में अपना भविष्य देख रहे थे, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है।

हैंडलिंग नोएडा: शूटर से सुपर IAS बनीं मेधा रूपम की ‘एक्शन भरी’ नई पारी शुरू

Tags: UPPSC
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UPPSC

UPPSC 2025: अब हर बार नहीं करना होगा आवेदन, लागू हुई OTR प्रणाली, जानिए इसके फायदे

by Mayank Yadav
May 15, 2025
0

UPPSC 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक बड़ी पहल की है। आयोग...

UPPSC

UPPSC Assistant Engineer Recruitment: सहायक अभियंता के 604 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

by Mayank Yadav
December 18, 2024
0

UPPSC Assistant Engineer Recruitment: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियंता (AE) के कुल 604 पदों पर भर्ती के...

UPPSC Protest

UPPSC का छात्र आंदोलन खत्म, 22 दिसंबर को दो पालियों में होगा एग्जाम

by Mayank Yadav
November 15, 2024
0

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन अब समाप्त हो गया है। पांच दिनों...

UPPSC

प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन जारी, RO-ARO परीक्षा एक दिन में कराने की मांग पर अड़े

by Mayank Yadav
November 15, 2024
0

UPPSC Protest in Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के बाहर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी...

UPPSC

रातभर जारी रहा विरोध, एक शिफ्ट पर अड़े छात्र, आश्वासन के बाद भी नहीं खत्म हुआ प्रोटेस्ट

by Mayank Yadav
November 12, 2024
0

UPPSC Prayagraj protest: प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर प्रतियोगी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसमें...

Next Post
Live Operation Sindoor Debate

Live Operation Sindoor Debate : लोकसभा में मोदी की हुंकार! जमकर किया PAK पर वार 

Bollywood Celebrities, Sanjay Dutt Special

Birthday special:ड्रग्स, जुर्म, जेल और फिर स्टारडम की वापसी,संजय दत्त की विवादों से भरी ज़िंदगी बनी प्रेरणा, पछतावा और बदलाव की मिसाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version