Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Uttar Pradesh: BJP में मचे कलह के बाद एक साथ नजर आएंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 20, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे अभिषेक की शादी का रिसेप्शन आज संगम नगरी प्रयागराज में होगा। इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित यूपी (Uttar Pradesh) सरकार के करीब दो दर्जन मंत्री शामिल होंगे। यह आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड ग्राउंड पर किया गया है, जहां राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब एक बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सबसे पहले सर्किट हाउस जाकर महाकुंभ की व्यवस्था के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, और फिर मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर जाकर बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका को आशीर्वाद देंगे।

RELATED POSTS

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू: बीएलओ आज से घर-घर, जानें आपकी भूमिका

November 4, 2025
UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

November 4, 2025

दोपहर करीब तीन बजे वे प्रयागराज से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सुबह हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचेंगे। आजाद पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मंत्री नंदी के घर जाकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे और फिर कौशांबी के लिए रवाना हो जाएंगे।

गवर्नर लक्ष्मण आचार्य भी पहुंचेंगे

सिक्किम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य भी प्रयागराज आकर शादी समारोह में शामिल होंगे। यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को भी इस समारोह में शिरकत करनी है, हालांकि उनके आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं किए गए हैं। यूपी (Uttar Pradesh) के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह भी शनिवार को इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी इस शादी समारोह में विशेष मेहमान रहेंगी।

यह भी पढ़े: NEET UG 2024 रिजल्ट: सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी, जानिए दुबारा नतीजों की वजह

BJP के बड़े नेताओं का लगेगा जमावड़ा

योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महिला कल्याण मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह सहित कई अन्य मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के मंत्री और कई नेता भी इस समारोह में शामिल होंगे।

मंत्री नंद गोपाल के बेटे की है शादी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के बेटे अभिषेक गुप्ता की शादी 11 जुलाई को कृष्णिका के साथ हुई थी। यह समारोह कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के किनारे आयोजित किया गया था। पिछले हफ्ते मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे की शादी के बाद अब यह शादी भी चर्चा में है।

Tags: Uttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू: बीएलओ आज से घर-घर, जानें आपकी भूमिका

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Uttar Pradesh SIR BLOs door-to-door visits: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का...

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

by Vinod
November 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार...

अखिलेश दुबे के ‘राजदार’ DSP ऋषिकांत शुक्ला किए गए सस्पेंड, जानें कैसे खड़ी कर ली 100 करोड़ की कंस्ट्रक्शन कंपनी

अखिलेश दुबे के ‘राजदार’ DSP ऋषिकांत शुक्ला किए गए सस्पेंड, जानें कैसे खड़ी कर ली 100 करोड़ की कंस्ट्रक्शन कंपनी

by Vinod
November 4, 2025

कानपुर। पूर्व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का ऑपरेशन महाकाल बदस्तूर जारी है। अब महाकाल के जाल में डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला...

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

by Vinod
November 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में अभी चुनाव कोसों दूर हैं, लेकिन चुनावी फिजा अभी से दिखनी शुरू हो गई है।...

इकरा हसन ने आजम खान के साथ की गुप्त मीटिंग, जानें दोनों के बीच क्या हुई डील, जो सोशल मीडिया पर हुई लीक

इकरा हसन ने आजम खान के साथ की गुप्त मीटिंग, जानें दोनों के बीच क्या हुई डील, जो सोशल मीडिया पर हुई लीक

by Vinod
November 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान अब जेल से बाहर हैं। आजम खान की पत्नी और...

Next Post
Maharashtra

CM शिंदे का प्लान: 180 सीटों पर BJP की निगाहें, महाराष्ट्र में हिचकोले खा रहा NDA

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्या और उनकी बेटी संघमित्रा को कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version