Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP को मिला नया DGP,अब अगला सवाल ,कौन होगा नया मुख्य सचिव? किन नामों की है चर्चा

उत्तर प्रदेश में डीजीपी की नियुक्ति के बाद अब नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो चुकी है। मनोज कुमार सिंह के बाद कौन पद संभालेगा, इस पर जल्द ही बड़ा फैसला आ सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
next chief secretary of Uttar Pradesh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Next chief secretary of Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश पुलिस को 31 मई की रात लगभग 8 बजे नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) मिल गया है। आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण, जो 1991 बैच के हैं, को प्रदेश की पुलिस का नया मुखिया बनाया गया है। हालांकि, वह भी अपने पूर्ववर्ती डीजीपी प्रशांत कुमार की तरह फिलहाल कार्यवाहक पद पर ही रहेंगे।

कौन होगा नया मुख्य सचिव?

डीजीपी की नियुक्ति के साथ ही अब यह चर्चा जोरों पर है कि जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के बाद अगला मुख्य सचिव कौन होगा। कुछ संभावित नामों पर बातचीत शुरू हो चुकी है।

RELATED POSTS

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

August 20, 2025
Banke Bihari Mandir पर नया कानून,सरकार ने मंदिर प्रबंधन के लिए बनाया नया न्यास बोर्ड क्यों कर रहे पुजारी इसका विरोध

Banke Bihari Mandir पर नया कानून,सरकार ने मंदिर प्रबंधन के लिए बनाया नया न्यास बोर्ड क्यों कर रहे पुजारी इसका विरोध

August 18, 2025

मौजूदा मुख्य सचिव की जिम्मेदारियां

मनोज कुमार सिंह, जो 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं, 30 जून 2024 से मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह यूपीआईडा, यूपीएसएचए, पीआईसीयूपी और यूपीडीएएसपी जैसी बड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं।

जुलाई 2025 में रिटायर होंगे मनोज कुमार सिंह

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या उन्हें सेवा विस्तार (extension) मिलेगा या फिर कोई नया चेहरा उनकी जगह लेगा। पहले भी दुर्गा शंकर मिश्र को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है, इसलिए अटकलें तेज हैं।

किन अफसरों के नाम चर्चा में हैं?

शशि प्रकाश गोयल : 1989 बैच के अफसर शशि प्रकाश गोयल को सीएम योगी का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। फिलहाल वह मुख्यमंत्री कार्यालय, नागरिक उड्डयन और प्रोटोकॉल विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं।

देवेश चतुर्वेदी : देवेश चतुर्वेदी भी 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और इस समय केंद्र में कृषि मंत्रालय में सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि वे प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसलिए उनका लौटकर यूपी में आना आसान नहीं माना जा रहा।

दीपक कुमार : 1990 बैच के अफसर दीपक कुमार इस समय वित्त, शिक्षा और सतर्कता आयोग जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मूलतः पटना के निवासी दीपक कुमार को एक ईमानदार और योग्य अफसर माना जाता है।

क्या होगा फैसला?

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मनोज कुमार सिंह को दुबारा सेवा विस्तार मिलेगा या फिर इन संभावित नामों में से कोई 1 अगस्त से प्रदेश के नए मुख्य सचिव की कमान संभालेगा।

Tags: IAS and IPS updatesUttar Pradesh Politics
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

by SYED BUSHRA
August 20, 2025
0

Jalalabad Renamed: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले में स्थित जलालाबाद का नाम अब बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है। गृह...

Banke Bihari Mandir पर नया कानून,सरकार ने मंदिर प्रबंधन के लिए बनाया नया न्यास बोर्ड क्यों कर रहे पुजारी इसका विरोध

Banke Bihari Mandir पर नया कानून,सरकार ने मंदिर प्रबंधन के लिए बनाया नया न्यास बोर्ड क्यों कर रहे पुजारी इसका विरोध

by SYED BUSHRA
August 18, 2025
0

Banke Bihari Mandir Trust Bill 2025: मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने...

sp mla pooja pal statement on yogi adityanath role in rajju pal murder case justice

सदन में गूंजा साहसिक बयान,किसने पति के हत्यारे को मिट्टी में मिलाने के लिए सीएम योगी का किया धन्यवाद

by SYED BUSHRA
August 14, 2025
0

SP, MLA Pooja Pal Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चल रही 24 घंटे की मैराथन चर्चा...

24 hour historic session in Uttar Pradesh assembly on vision document 2047

UP Assembly का नॉन स्टॉप ऐतिहासिक सत्र चालू कौन से विजन डॉक्यूमेंट पर होगी मैराथन चर्चा मुख्यमंत्री कल देंगे संबोधन

by SYED BUSHRA
August 13, 2025
0

24-Hour Historic Session in UP Assembly:उत्तर प्रदेश विधानसभा का आज का दिन इतिहास में दर्ज होने वाला है। मॉनसून सत्र...

Yogi Adityanath political journey and achievements

Yogi Adityanath जिनका जीवन एक प्रेरणा, तपस्वी से देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनने तक का संघर्षपूर्ण सफ़र

by SYED BUSHRA
June 5, 2025
0

Birthday Special : योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गाँव में...

Next Post
world bicycle day

World bicycle day : सेहत,सुकून और सफ़र का अनोखा मेल जानिए भारत के ख़ास साइकलिंग रूट्स जहां की खूबसूरती आपके दिल को छू लेगी

LDA

अब नहीं अटकेंगी रजिस्ट्री की फाइलें: एलडीए ने तय की समय-सीमा, हर स्तर पर जवाबदेही तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version