Saturday, November 8, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों का हुआ तबादला

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 24, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
Uttar Pradesh
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh : योगी सरकार लगातार प्रशासनिक सुधारों में जुटी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही राज्य (Uttar Pradesh) में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया था। प्रदेश में एक बार फिर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

किन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

शिव प्रसाद को अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश का निदेशक नियुक्त किया गया है। शत्रुघन वैश्‍य को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। दीक्षा जैन जो पहले फिरोजाबाद की सीडीओ थीं, को कानपुर सिटी का सीडीओ नियुक्त किया गया है। सुधीर कुमार जो कानपुर सिटी के सीडीओ थे, को कानपुर का नगर आयुक्‍त बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह को एसीईओ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बनाया गया है।

RELATED POSTS

रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

November 8, 2025
RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

November 7, 2025

यह भी पढ़े: मोदी 3.0 का पहला बजट कल हुआ पेश, अखिलेश यादव का सरकार पर तंज- यूपी को क्या मिला?

डॉ. कंचन शरण जो अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त थे, को आगरा मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। अरुण कुमार बरेली मंडल के अपर आयुक्त, को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। शीलधर सिंह यादव लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त, को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नियुक्त किया गया है। रणविजय यादव जो लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त थे, को विशेष सचिव सिंचाई विभाग बनाया गया है।

किन PCS अधिकारियों का हुआ तबादला

राजेश कुमार यादव (प्रथम) जो रायबरेली में एडीएम न्यायिक थे, को मथुरा में एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति बनाया गया है। विशाल कुमार यादव जो मथुरा में एडीएम नमामि गंगे थे, को रायबरेली का एडीएम नियुक्त किया गया है।सिद्धार्थ जो लखनऊ के सिटी मजिस्ट्रेट थे, को कानपुर का नया एडीएम एफआर बनाया गया है। मंगलेश दुबे जो गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट थे, को नोएडा का एडीएम प्रशासन नियुक्त किया गया है। विमल किशोर गुप्‍ता जो बुलंदशहर के एसडीएम थे, को मेरठ का एडीएम न्यायिक बनाया गया है।

यह भी पढ़े: हथकड़ी में कैदी को ताजमहल का दीदार कराने ले गई हिमाचल पुलिस, वायरल हुआ वीडियो

पंकज दीक्षित जो बहराइच के एसडीएम थे, को आजमगढ़ का एसडीएम नियुक्त किया गया है। शालिनी सिंह तोमर जो अब तक सहायक निदेशक स्थानीय निकाय के पद पर थीं, को एसडीएम उन्‍नाव बनाया गया है। इन तबादलों से प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों में सुधार और तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम प्रदेश की बेहतरी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Tags: Uttar Pradesh
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

रामपुर में सामने आई अजब-प्रेम की गजब कहानी, अधेड़ ने पत्नी को छोड़ 25 साल पुरानी प्रियसी को बनाया बीवी

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर से अजब-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक अधेड़ ने पत्नी...

RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

by Vinod
November 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के लिए लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत भरी खबर आई।...

DR की अधेड़ बीवी का बिजली मिस्त्री से हुआ नैन मटक्का, बेवफा औरत की एक हरकत से ‘मुर्दा’ पति में लौटी जान

DR की अधेड़ बीवी का बिजली मिस्त्री से हुआ नैन मटक्का, बेवफा औरत की एक हरकत से ‘मुर्दा’ पति में लौटी जान

by Vinod
November 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में मेरठ की मुस्कान की तरह एक मामला सामने आया है। यहां 62...

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

by Vinod
November 7, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर के नामी गैंग के सरगाना अयाज उर्फ टायसन को लेकर एक खबर बीते दो दिनों से...

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

by Vinod
November 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामिया गो तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर...

Next Post
टीवी इंडस्ट्री के वो सितारे, जो कम उम्र में ही दुनिया छोड़ चले

टीवी इंडस्ट्री के वो सितारे, जो कम उम्र में ही दुनिया छोड़ चले

UP Politics

UP Politics: क्या जयंत चौधरी के लिए खुले हैं सपा के दरवाजे ! RLD प्रमुख को लेकर क्या बोले अखिलेश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version