Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: बुलंदशहर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूटने वाले 2 इनामी लुटेरे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मुठभेड़ में 2 सिपाही व 1 दरोगा गोली लगने से बाल बाल बचे

Web Desk by Web Desk
January 3, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बुलन्दशहर में दिनदहाड़े जूलरी शॉप लूटने वाले दो इनामी लुटेरों को यूपी पुलिस ने किया ढेर। लुटेरों से मुठभेड़ में 2 सिपाही व एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। जबकि दो निरीक्षक बाल बाल बच गए। बदमाश की गोली निरीक्षकों की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी थी। बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र में इनामी लुटेरा आशीष और पहासू थाना क्षेत्र में इनामी लुटेरा अब्दुल मुठभेड़ में ढेर हुए। लुटेरों के पास से आभूषण, पिस्टल तमंचे, कारतूस, बाइक आदि बरामद। पुलिस बदमाशों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है।

लुटेरा आशीष गोली लगने से घायल हो गया

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जनपद बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि देर रात को बाइक पर सवार होकर दो बदमाश कोतवाली सिटी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।पुलिस ने चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया तो बदमाश नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनो तरफ से फायरिंग की गयी। फायरिंग के दौरान इनामी लुटेरा आशीष गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल भेजा गया और अस्पताल में चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

Ghaziabad Encounter: सलीम वास्तिक हमला मामला, दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर, 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए

Ghaziabad Encounter: सलीम वास्तिक हमला मामला, दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर, 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए

March 4, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

सब इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल

बताते चलें की, बुलंदशहर पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है, लगातार एक के बाद एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली का निशाना बन रहे है। जनपद में दो माह पूर्व धमेडा अड्डे पर लुटेरों ने जूलरी शॉप के मालिक को गोली मार जूलरी शॉप लूट ली थी। जिसके बाद से लुटेरों पर पुलिस ने इनाम रखा था। वहीं आशीष पर ₹50000 का इनाम घोषित था। वहीं बुलंदशहर कोतवाली देहात में मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही और एक सब इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि कोतवाली नगर बुलंदशहर में तैनात दो सब इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए एसएसपी ने बताया कि इनामी बदमाश ने पुलिस स्पेक्टर पर गोली चलाई जो उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी थी।

50000 का इनामी बदमाश अब्दुल पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ढेर

आशीष के साथ फरार हुआ ₹50000 का इनामी बदमाश अब्दुल पुत्र शरीफ पहासू थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ढेर हो गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इनामी बदमाश के पहासू थाना क्षेत्र की तरफ फरार होने की जानकारी मिलने के बाद पहासू थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ सतर्क हो गए और इलाके की नाकेबंदी कर ली थी। जैसे ही बाइक सवार अब्दुल पुलिस को आता दिखाई दिया पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। अब्दुल ने भी पुलिस को देख पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पहासू थाने में तैनात एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। जबकि आत्मरक्षा में चलाई गई गोली लगने से ₹50000 का इनामी बदमाश अब्दुल पुत्र शरीफ निवासी मुर्तजाबाद भटवारा थाना खुर्जा देहात गंभीर रूप से घायल हो गया।

लुटेरों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की तैयारी

बदमाश अब्दुल को जब अस्पताल भेजा गया तो अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों ही लुटेरों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है। लुटेरों के कब्जे से लुटे गए आभूषण, पिस्टल तमंचे, कारतूस, बाइक आदि बरामद।

Tags: 2 prize robbersbulandsaherNews1Indiapolice encounterUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Ghaziabad Encounter: सलीम वास्तिक हमला मामला, दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर, 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए

Ghaziabad Encounter: सलीम वास्तिक हमला मामला, दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर, 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए

by SYED BUSHRA
March 4, 2026

Ghaziabad:में यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हमले के दूसरे...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post

बहन की ननद पर आया भाई का दिल, गुस्साए जीजा ने ससुराल में की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से तीन साले घायल 

Sanjay Khan Birthday: मुस्लिम होकर भी हनुमान जी को पूजते हैं संजय, जानें कैसे बनें अभिनेता हनुमान भक्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist