Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahakumbh 2025: 27 साल के बाद महाकुंभ में पत्नी को मिला पति, जानिए किस साध्वी के चलते बना अघोरी

Prayagraj Mahakumbh 2025 Latest News: 27 साल के बाद महाकुंभ में साधू के भेष में पत्नी को मिला पति, अघोरी बने संत ने परिवार को पहचाने से किया इंकार, पत्नी ने पुलिस से की फरियाद।

Vinod by Vinod
January 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागरात ऑनलाइन डेस्क। Prayagraj Mahakumbh 2025 Latest News दूनिया का सबसे बड़ा मेला प्रयागराज के संगम तट पर चल रहा है। 13 जनवरी से लेकर 30 जनवरी की सुबह तक करीब 20 करोड़ भक्तों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई। फिलहाल श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। एक अनुमान के मुताबिक महाकुभ 2025 में करीब 40 से 45 करोड़ भक्त पहुंचेंगे। इनसब के बीच एक महिला के लिए महाकुंभ वरदान साबित हुआ। 27 साल पहले पति उसे कुंभ मेले में मिल गया। पति को अघोरी संत के रूप में देखकर पत्नी फूट-फूट कर रो पड़ी। उसने हाथ जोड़कर संत से घर चलने को कहा पर अघोरी साधू ने महिला को पहचाने से इंकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, झारखंड के धनबाद जिले भूली के श्याम नगर के रहने गंगा सागर यादव 27 साल पहले किसी काम के चलते पटना आए हुए थे। लेकिन अचानक वह लापता हो गए। परिवारवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई। खोजबीन की, लेकिन गंगा सागर यादव का कहीं भी पता नहीं चला। गंगा सागर के परिवारवाले महाकुंभ में स्नान के लिए आए थे। उनके साथ गांव के लोग भी थे। तभी एक ग्रामीण की नजर गंगा सागर पर पड़ी तो उन्होंने उनकी फोटो खींच ली। फिर गंगा सागर यादव की पत्नी को भेज दी। पत्नी पति को पहचान गई और झारखंड से सीधे प्रयागराज महाकुंभ आ गई। पत्नी ने पति को देखते ही पहचान लिया। पर अघोरी संत बने गंगा सागर ने महिला को पहचाने से साफ इंकार कर दिया।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

परिवार का सामना बाबा राजकुमार से हुआ

महाकुंभ पहुंचे गंगासागर के छोटे भाई मुरली यादव ने कहा, हम उन्हें दोबारा देखने की उम्मीद खो चुके थे, लेकिन कुंभ मेले में गए हमारे एक रिश्तेदार ने गंगासागर जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर ली और हमें भेजी। इसके बाद मैं, धनवा देवी और उनके दो बेटों के साथ कुंभ मेला पहुंचा। मेले में पहुंचने पर परिवार का सामना बाबा राजकुमार से हुआ, लेकिन उन्होंने गंगासागर यादव के रूप में अपनी पूर्व पहचान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बाबा राजकुमार ने वाराणसी का साधु होने का दावा किया। उनके साथ एक महिला साध्वी भी थी। जब हमने महिला साध्वी के बारे में गंगासागर से पूछा तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

बताया कि पति का बाया हाथ टूट गया था

अघोरी साधू के इंकार के बाद भी परिवार अपने दावे पर अड़ा रहा, क्योंकि बाबा राजकुमार पूरी तरह से गंगासागर यादव से मिलते जुलते हैं, यहां तक कि उनके माथे और घुटने पर चोट के हूबहू वैसे ही निशान मिले जो गंगासागर यादव के थे। पत्नी ने बताया कि उनके पति गंगासागर यादव 27 वर्ष पहले घर छोड़कर चले गए थे। तब से आज तक पूरा परिवार उनकी खोजबीन में ही जुटा रहा। पत्नी धनवा देवी ने बताया कि पति का बाया हाथ टूट गया था, उनकी केहुनी निकली हुई है। मैं पत्नी हूं, मेरे से अच्छा कौन पहचानता है। उनके ललाट पर गहरा जख्म हुआ था, जिसके कटने के निशान थे। यह निशान अब भी हैं, आगे का दोनों दांत बड़ा है। पत्नी ने दावा किया कि उनके पति हैं।

जब पति ने घर छोड़ा था तब मैं प्रेगनेंट थी

पत्नी ने बताया कि 27 वर्षों से सिंदूर लगा रही हूं, यह बात अपने पति को भी बताया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ एक महिला साधु भी है, जिसकी वजह से उन्होंने घर छोड़ा था। उनके पति और महिला साधु घर वालों की बात नहीं मान रहे हैं। घर में देवर की शादी थी, तभी वह घर छोड़ गए थे। पत्नी ने बताया कि जब पति ने घर छोड़ा था तब मैं प्रेगनेंट थी। गर्भ में पल रहे नवजात के साथ मैंने कई माह पति की खोजबीन की। वहीं गंगासागर यादव को देखकर उनके बेटे कमलेश यादव ने कहा कि बाबूजी घर चलिए। बार-बार वह अपने पिता को घर चलने की अपील करता रहा। उसने बताया कि वह 2 वर्ष का था जब उनके पिता घर छोड़कर चले गए थे।

बाबा राजकुमार और साध्वी पर कड़ी नजर

घर वालों ने इसकी शिकायत कुंभ मेला पुलिस को की है और पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। मुरली यादव ने बताया कि उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनके बड़े भाई घर वालों की बात मान लेंगे और घर आ जाएंगे। फिलहाल, परिवार के कई लोग बाबा के पास उन्हें समझा बुझा रहे हैं। बाकी कुछ लोग वापस भूली आ गए हैं। मुरली यादव ने कहा कि हम कुंभ मेले के अंत तक इंतजार करेंगे। अगर जरूरी हुआ तो डीएनए परीक्षण पर जोर देंगे। यदि परीक्षण में परिणाम मेल नहीं खाते तो हम बाबा राजकुमार से माफी मांगेंगे। वहीं हम बाबा राजकुमार और साध्वी पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

 

Tags: Husband became Aghori Sadhumahakumbh 2025Prayagraj MahakumbhWife found her husband in Mahakumbh
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

by Vinod
March 6, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ चला। इस दौरान करीब 66 करोड़ 30 श्रद्धालुओं...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

Next Post
Utter Pradesh: यू पी के शिक्षकों  ने जतायी कुंभ में स्नान की इच्छा, CM योगी से की स्कूलों में अवकाश की अपील

Mahakumbh 2025: कुंभ में जाने से पहले अपनी सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

UP News: जल्द ही योगी सरकार शुरू करेगी ये लाभकारी योजना, जानें किस के लिए होगा कितना फायदा

Mahakumbh 2025: हादसे के बाद योगी सरकार हुई और अलर्ट, तीन सदस्यीय जाँच कमेटी का हुआ गठन,भक्तों की सुरक्षा को लेकर हुई अहम मीटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version