शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: हादसे के बाद योगी सरकार हुई और अलर्ट, तीन सदस्यीय जाँच कमेटी का हुआ गठन,भक्तों की सुरक्षा को लेकर हुई अहम मीटिंग

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। सरकार ने 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाई गई। अब तक 19.94 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

by Sadaf Farooqui
जनवरी 30, 2025
in महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh Stampede  : प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन बड़े धूमधाम से हो रहा है, लेकिन मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मौनी अमावस्या के स्नान से पहले अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब लाखों की भीड़ संगम स्नान के लिए उमड़ पड़ी।

घायलों का इलाज जारी

मरने वालों में से 25 लोगों की पहचान कर ली गई है। घायलों में से 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि 24 को शुरुआती इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। मृतकों में 4 लोग कर्नाटक से, जबकि असम और गुजरात से 1-1 श्रद्धालु शामिल हैं।

RELATED NEWS

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

जुलाई 2, 2026
UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

जून 17, 2026

सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

योगी सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।

DGP जाएंगे प्रयागराज

हादसे की गंभीरता को देखते हुए यूपी सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। अब मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व के पूरा होने के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करने के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी गुरुवार को प्रयागराज पहुंचेंगे। वहां वे घटनास्थल का मुआयना करेंगे और पूरी जानकारी सीएम योगी को देंगे।

न्यायिक जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यूपी सरकार ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस हर्ष कुमार करेंगे। उनके साथ रिटायर्ड आईपीएस वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह को सदस्य बनाया गया है।

मौनी अमावस्या पर भारी भीड़

बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। मेला प्रशासन के अनुसार, शाम 8 बजे तक 7.64 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

अब तक 19.94 करोड़ लोगों ने किया स्नान

महाकुंभ में अब तक कुल 19.94 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन बावजूद इसके भगदड़ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ जैसी घटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजा घोषित किया है और जांच कमिटी बना दी गई है। लेकिन ऐसे आयोजनों में भीड़ नियंत्रण एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Tags: 2025 Mahakumbh2025 mahakumbh in prayagrajYogi Government
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

UP Police Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस विभाग...

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार छात्राओं को देगी मुफ्त स्कूटी, जानिए किन मेधावियों को मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का अपना चुनावी वादा...

UP Education Session 2026

Session 2026-27 : नए शैक्षिक सत्र की तैयारी तेज, छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP Education Session 2026-27:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को बेहतर ढंग से...

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

Uttar Pradesh: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना,लाखों लाभार्थियों को मिल रही सहायता

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान/पेंशन योजना प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही...

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

Uttar Pradesh में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA किया लागू

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा...

Next Post
Mahatma Gandhi and Martyrs Da

Death anniversary शहीद दिवस, हे राम जिनके थे अंतिम शब्द, अहिंसा और शांति के पुजारी 'महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

Arun Jaitley Stadium

कोहली के 'विराट' क्रेज में उमड़ी भयानक भीड़, अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर कई फैंस को लगी चोट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist