बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भतीजे पर फिर आया ‘बुआ’ को प्यार, परिवारवाद का ये ‘मायावीजाल’

राजनीतिक गलियारों में फिर से बुआ और भतीजा चर्चा-ए-आम हो चले है। कहने वाले तो ये भी कह रहे है कि परिवारवाद के मुखालफत करने वाली बसपा सुप्रीमों मायावती खुद ही परिवारवाद का ‘मायावीजाल’ बुन रही है।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Akash Anand
Share on FacebookShare on Twitter

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। राजनीतिक गलियारों में फिर से बुआ और भतीजा चर्चा-ए-आम हो चले है। कहने वाले तो ये भी कह रहे है कि परिवारवाद के मुखालफत करने वाली बसपा सुप्रीमों मायावती खुद ही परिवारवाद का ‘मायावीजाल’ बुन रही है। क्योंकि उनकी कभी तो भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) ऐसी तकरार होती है कि पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देती है और कभी ऐसा प्यार आता है कि वो आकाश को दोबारा मौका देती है। चलिए जैसे भी हो आकाश आनंद का 40 दिन का वनवास खत्म हो गया और 41वें दिन आकाश की पार्टी में फिर से एंट्री हो गई। रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को माफ कर दिया और एक बार से मौका दिया लेकिन मायावती ने आकाश को पार्टी में फिलहाल कोई पद नहीं दिया है।

बसपा में ये क्या चल रहा है कभी प्यार.. कभी तकरार

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026

आपको बताते है कि आखिरकार आकाश की वापसी कैसे हुई। सियासी गलियारों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि आकाश की बसपा में वापसी की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। इतना नहीं मायावती और आकाश में पहले से ही सबकुछ तय हो चुका था। दरअसल पार्टी से निकाले जाने के बाद से ही आकाश एक्स पर लगातार मायावती की हर पोस्ट को री-पोस्ट करके उनका समर्थन कर रहे थे। सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को लेकर बसपा के लोगो से संपर्क साध रहे थे।

आकाश (Akash Anand) ने सार्वजनिक तौर पर बसपा सुप्रीमों और अपनी बुआ मायावती से माफी मांगी। उन्होंने माफीनामा को एक्स पर पोस्ट किया और बसपाईयों ने उसको वायरल कर दिया। उधर मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि वो भतीजे को माफ करके एक ओर मौका दे रही है लेकिन उनके ससुर की गतिविधियां माफी योग्य नहीं है लिहाज़ा आकाश के ससुर अशोक सिद्वार्थ को ना तो माफी मिलेगी और ना ही पार्टी में एंट्री।

40 दिन के भीतर अपने फैसले पर बैकफुट हुई मायावती ने फिर से राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया। सवाल यही कि क्या सबकुछ जानबूझकर किया गया क्योंकि इन दिनों को दलित वोट बैंक को रिझाने में राजनीतिक दल कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है। आकाश की घर वापसी पर कई बड़ी वजह भी निकलकर सामने आ रही है। मसलन आकाश (Akash Anand) के जरिए मायावती दलित युवाओं को आकर्षित करना चाहती हैं, अभी चंद्रशेखर से चुनौती मिल रही है।

यह भी पढ़े: कासगंज में अंबेडकर जयंती के प्लेक्स को लेकर बवाल, दलित-क्षत्रिय पक्षों में पथराव और मारपीट

सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की वजह से सपा पश्चिम में दलितों को गोलबंद करने में जुटी हुई है। कांग्रेस ने अहमदाबाद अधिवेशन में जिस तरह से दलित-आदिवासी व पिछड़ों को लेकर संकल्प पारित किया है। इससे भी मायावती असहज महसूस कर रही थीं। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को आड़े हाथों भी लिया था। निष्कासन के बाद से ही आकाश और उनके ससुर ने ऐसा कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया, जिससे मायावती को असहज होना पड़े।

बताते चलें कि बसपा सुप्रीमो ने 2 मार्च को आकाश को पार्टी के सभी पदों से हटाया था और कहा था कि वे उनके उत्तराधिकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा था, ’मेरे जीते-जी और आखिरी सांस तक पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। मेरे लिए पार्टी और आंदोलन सबसे पहले हैं, परिवार और रिश्ते बाद में आते हैं। जब तक मैं जीवित रहूंगी, तब तक पूरी ईमानदारी से पार्टी को आगे बढ़ाती रहूंगी।’ अतीत में जाएं तो मायावती ने 15 महीनों में आकाश को दो बार अपना उत्तराधिकारी बनाया और दोनों बार हटा दिया।

15 महीनों में राजनीति के उतार-चढ़ाव से गुजरें आकाश आनंद (Akash Anand) सबसे पहले 2017 में सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा में मायावती के साथ नज़र आए थे और इसके बाद से वो लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे। 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश आनंद का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था। बहरहाल सवाल इस बात का है कि आकाश को पार्टी से निकालने के बाद रिश्ते-नातों को संगठन के बाद में रखने वाली मायावती को आखिरकार क्यों फिर से रिश्ते-नाते याद आ गए और भतीजे के प्यार ने उनके दिल को पसीज दिया।

Tags: Akash AnandMayawati
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Next Post
UP Police

जिस केस की जज कर रही थी सुनवाई, उसी में बनी आरोपी... यूपी पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा

मोहन भागवत ने स्वंयसेवकों को सौंपी यूपी में RSS के पहले घर की ‘चाबी’, फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर कह दी बड़ी बात

मोहन भागवत ने स्वंयसेवकों को सौंपी यूपी में RSS के पहले घर की ‘चाबी’, फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर कह दी बड़ी बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist