• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 18, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

समाजवादी पार्टी का बड़ा ऐलान, संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार को Akhilesh Yadav देंगे 5-5 लाख रुपये

Akhilesh Yadav On Sambhal Case: भल में हुई हिंसा के बाद सपा की तरफ से बडा ऐलान किया गया है, हिंसा में जान गवांने वाले लोगों के परिवार को अखिलेश यादव देंगे 5-5 लाख रूपए।

by Vinod
November 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारवालों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। सांसद रुचि वीरा ने बताया कि मृतकों के फैमिली के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं। पार्टी प्रमुख हर पीड़ित के साथ खड़े हैं। परिवारवालों को कानूनी मदद के साथ ही सहायता राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। यही नहीं समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करे।

संभल हिंसा में चार लोगों की हुई थी मौत

संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने स्थानीय अदालत पर याचिका दायर कर सर्वे की मांग की थी। कोर्ट ने सर्वे का आदेश जारी कर दिया। अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था, क्योंकि दावा किया गया था कि इस स्थल पर पहले हरिहर मंदिर था। टीम 24 नवंबर को भी संभल जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची और इसी दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव के साथ फायरिंग की। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले दगे और दंगाईयों को खदेड़ा। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई, तो वहीं दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

Related posts

Meerut

Meerut Toll Plaza: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के जवान के साथ की बेरहमी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

August 18, 2025
CM Yogi

मोबाइल कॉल जितनी सस्ती होगी रसोई गैस: सीएम योगी ने गोरखपुर में हाइड्रोजन ग्रीन पावर प्लांट का उद्घाटन किया

August 18, 2025

सपा सांसद रुचि वीरा ने दी जानकारी

सपा सांसद रुचि वीरा ने बताया कि संभल हिंसा में मरने वाले लोगों के परिवारवालों को सपा प्रमुख पांच-पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद करेंगे। साथ ही पार्टी संभल हिंसा के पीड़िता को न्याय दिलवाएगी। सपा सांसद ने कहा कि वह आज संभल के लिए निकली थीं, पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और घर के अंदर नजरबंद कर दिया। सरकार और पुलिस-प्रशासन संभल हिंसा का सच सामने नहीं आने देता चाहता। विपक्ष के नेताओं को जाने से रोका जा रहा है। जल्द ही सपा प्रमुख इस पर निर्णय लेंगे।

नेता प्रतिपक्ष को घर पर पुलिस ने रोका

बता दें, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के अलावा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के डालीबाग स्थित आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। जिसको लेकर सपा व बीजेपी पर वार-पलटवार जारी है।

संभल में 163 धारा लागू

सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क समेत 3 सांसद संभल के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें नेशनल हाईवे 9 पर रोक लिया। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि अभी संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक है। वहीं पूरे घटनाक्रम के बीच में सरकार ने जिले में धारा 163 लागू कर दी है। जिसके बाद संभल में एक स्थान में चार लोग एकसाथ जमा नहीं हो सकेंगे। ऐसी स्थिति में अगर कोई व्यक्ति या समूह के द्वारा किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, अगर कोई ऐसे में प्रदर्शन करता है तो प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।

Tags: Akhilesh YadavSamajwadi PartySambhal violence
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Vaibhav Suryavanshi: IPL में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तान के सामने फेल, सिर्फ 9 गेंद ही खेल सके

Next Post

Uttar Pradesh: सरकारी काम में बाधा और तोड़फोड़ मामले में अफजाल अंसारी को मिली राहत

Vinod

Vinod

Next Post
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: सरकारी काम में बाधा और तोड़फोड़ मामले में अफजाल अंसारी को मिली राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version