Sunday, November 22, 2026 8:54 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा और किसे बताया प्रोपेगेंडा मिनिस्टर

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा और किसे बताया प्रोपेगेंडा मिनिस्टर

अखिलेश यादव ने प्रयागराज के दौरे के दौरान महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार पर किया हमला, लगाए सनसनीखेज आरोप।

by Vinod
20/04/2025

प्रयागराज। बीजेपी में एक समय प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हुआ करते थे, लेकिन अब पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा सरकार बन चुकी है। सरकार ने मोटरसाइकिल से श्रद्धालुओं को ढोने को भी रोजगार का नाम दे दिया, जो पूरी तरह से जनता को भ्रमित करने वाला कदम है। ये बातें रविवार को प्रयागराज दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मामले पर विफल रही। अपराध चरम पर हैं। भ्रष्टाचार कम होने के बजाए बढ़ा है। महाकुंभ को लेकर सरकार ने कई दावे किए, जो झूठ साबित हुए। सपा प्रमुख ने कहा कि वे अपने अनुभव और जनता की भलाई के लिए सरकार को चेतावनी और सुझाव देते रहेंगे, भले ही बीजेपी उसे आलोचना माने या बुराई।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं कम और प्रचार अधिक किया गया, और बीजेपी ने उनकी ओर से सोशल मीडिया पर दिए गए सुझावों को आलोचना समझ लिया। जबकि हमने अपने पुराने अनुभव साझा किए और सरकार को सलाह भी दी। लेकिन बीजेपी दूसरों की सलाह कहां मानती है।

RELATED NEWS

CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Gorakhpur Road Show Death

Road Show Controversy :गोरखपुर में 14 साल के छात्र की मौत, क्यों घिरी सपा? योगी, अखिलेश आमने-सामने

November 20, 2026

अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुझे पहले ही आप लोगों के बीच आना चाहिए था। 2013 के कुंभ के सफल आयोजन के बाद हमें अनुभव था, उसी अनुभव के आधार पर हमने लगातार सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने सुझावों को नकारात्मकता मानकर खारिज कर दिया, जबकि उनका उद्देश्य केवल महाकुंभ की बेहतरी था। क्योंकि 2019 में हमने महाकुंभ का सफल आयोजन करके दिखाया था।

अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि इस बार का कुंभ आयोजन 2013 के मुकाबले कमजोर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘2013 का कुंभ हमारी सरकार की पूर्व तैयारी का परिणाम था, लेकिन 2025 में ऐसी कोई तैयारी नहीं दिखी। जिसके कारण श्रद्धालुओं को अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। भक्तों को 20 से 25 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ी।

अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा डिजिटल कुंभ के दावों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “ड्रोन से निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और तकनीक का उपयोग होना था, लेकिन समय पर सब कुछ बंद कर दिया गया। ड्रोन उड़ने की बातें हुईं, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। सरकार के अधिकारी मीडिया मे ंवाहवाही लूटने को लेकर गलत जानकारियां देते रहे।

अखिलेश यादव ने संगम नोज पर भगदड़ में हुई मौतों को लेकर भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार ने मृतकों की संख्या नहीं बताई, और परिजनों पर दबाव बनाकर मौत के कारण बदलने की कोशिश की गई। अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी सरकार झूठे आंकड़े फैलाने और सच्चे आंकड़े छुपाने में माहिर है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ श्रद्धालुओं के इंतजाम का दावा किया, लेकिन हकीकत कुछ और है। सरकार ने भगदड़़ में गई लोगों की जान के आंकड़े छिपाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के पार्किंग, होल्डिंग एरिया, ट्रेन और बसों की संख्या पर स्टडी होनी चाहिए। मैं तो इसको लेकर मांग करता हूं कि लोग सामने आएं और महाकुंभ को लेकर स्टडी करें।

अखिलेश यादव ने घोषणा की कि वे महाकुंभ को लेकर दिए गए सुझावों को एक किताब के रूप में जारी करेंगे, ताकि जनता को सच पता चल सके। उन्होंने कहा, 2013 में हमारी सरकार द्वारा आयोजित कुंभ पर दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों ने स्टडी की थी। हमने वो रिपोर्ट दिल्ली और लखनऊ में प्रेस के सामने रखी थी। लेकिन बीजेपी सरकार तो सुझावों को भी आलोचना समझ बैठती है।

Related Posts

CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Gorakhpur Road Show Death

Road Show Controversy :गोरखपुर में 14 साल के छात्र की मौत, क्यों घिरी सपा? योगी, अखिलेश आमने-सामने

November 20, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026
UP Diwali Security CM Yogi

Diwali Security : शांति और भाईचारा को लेकर CM योगी सख्त, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; बाजारों की बढ़ेगी निगरानी

November 3, 2026
: UP Police Holiday Cancellation

UP Police Holidays : योगी सरकार का बड़ा फैसला! छठ-दीपावली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक

November 3, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Next Post
Kesari Chapter 2

'केसरी चैप्टर 2' ने ऑडियंस के दिल पर किया जमकर राज, अक्ष्य की फिल्म ने दूसरे दिन की बंपर कमाई...

PM मोदी के दौरे से पहले कानपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, देखेंगे पावर प्लांट और अंडर ग्राउंड मेट्रो पर करेंगे सफर

PM मोदी के दौरे से पहले कानपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, देखेंगे पावर प्लांट और अंडर ग्राउंड मेट्रो पर करेंगे सफर

US Vice President Vance

भारतीय सैर पर निकले अमेरिकी उपराष्ट्रपति, पहले अक्षरधाम मंदिर, फिर ताजमहल का करेंगे दीदार, जानें वेंस का पूरा शेड्यूल

POPULAR POST

Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026
UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

November 16, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
UP Blackout Mock Drill

Blackout Drill : यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे बंद होगी बिजली? क्यों हो रही आपात अभ्यास की तैयारी

November 22, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India