रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य ने दी बधाई, सपा प्रमुख ने जताया आभार, चंदा घोटालों को लेकर पार्टी ने दी चेतावनी

अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। सपा प्रमुख ने आभार जताया और नेताजी के स्मारक के लिए आस्था अंशदान की भावुक अपील की।

by Mayank Yadav
जुलाई 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 1 जुलाई 2025 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। अखिलेश यादव ने इन शुभकामनाओं के लिए सोशल मीडिया के जरिए दोनों नेताओं का धन्यवाद दिया। इस बीच सपा ने कार्यकर्ताओं को साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है। पार्टी ने कहा कि नेताजी के स्मारक के लिए चंदा एकत्र करने का अभी कोई आधिकारिक खाता जारी नहीं हुआ है।

योगी ने दी शुभकामना, अखिलेश ने कहा धन्यवाद

सोमवार सुबह 5:53 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। योगी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बधाई संदेश का जवाब देते हुए 7:45 बजे लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।” यूपी की राजनीति में जहां योगी और अखिलेश को दो ध्रुव माना जाता है, वहीं दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों में इस तरह की शालीनता अक्सर देखी जाती है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

डिप्टी सीएम मौर्य ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मा. सांसद श्री Akhilesh Yadav जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महादेव की कृपा से आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें।” अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी अलग-अलग माध्यमों से बधाइयां दीं।

नेताजी की स्मृति में मांगा आस्था अंशदान

Akhilesh Yadav ने इस बार अपने जन्मदिन पर फूलों, उपहारों और साइकिल प्रतिकृतियों की जगह नेताजी मुलायम सिंह यादव के स्मारक के लिए आस्था अंशदान देने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि योगदान देने वालों का नाम समाजवादी स्मारक सहयोग पुस्तिका में प्रकाशित किया जाएगा। सपा प्रमुख ने समर्थकों से पार्टी कार्यालय में ही योगदान जमा कराने की अपील की।

सपा ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

Akhilesh Yadav की इस अपील के बाद साइबर ठगों के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने तत्काल अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चेतावनी दी। पार्टी ने कहा कि नेताजी के स्मारक के लिए चंदा एकत्र करने के लिए अभी तक कोई भी अधिकृत अकाउंट जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी अकाउंट में धनराशि ना डालें। पार्टी ने सभी से सावधानी बरतने और केवल आधिकारिक सूचना का पालन करने को कहा है।

जन्म और राजनीतिक सफर

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा के सैफई गांव में हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में शिक्षा प्राप्त की और उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए। विदेश से लौटने के बाद वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुए। 15 मार्च 2012 को वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 2017 तक इस पद पर रहे। फिलहाल वह कन्नौज से सांसद हैं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Delhi में 5 दिन का अलर्ट, यूपी से बिहार तक 10 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, जानिए अपने प्रदेश का मौसम

Tags: Akhilesh Yadav
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Next Post
Raebareli

यूपी के Raebareli में बढ़ सकते हैं जमीनों के सर्किल रेट, डीएम के पास पहुंचा प्रस्ताव

Asim Arun

मंत्री Asim Arun ने पेश की अनुशासन की मिसाल, नीली बत्ती वाली गाड़ी को ठुकराया, बोले- नियम सबके लिए बराबर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist