सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘ताकि हो चुनावों में मिले लाभ, इसीलिए दंगों को दी हवा’- अखिलेश का बहराइच दंगों पर सवाल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनावी लाभ के लिए बहराइच में जानबूझकर दंगा कराने का गंभीर आरोप लगाया है। करहल सीट से तेज प्रताप यादव के नामांकन के बाद अखिलेश ने बीजेपी पर अन्यायपूर्ण फैसलों और भूमि कब्जाने की नीति पर भी निशाना साधा।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 21, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Election campaign
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मैनपुरी के करहल सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के नामांकन के बाद Akhilesh Yadav ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनावी लाभ के लिए बीजेपी ने बहराइच में दंगा कराया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के फैसले न्यायपूर्ण नहीं हैं और वे खुद को कानून से ऊपर मानते हैं। अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी की सदस्यता घट रही है, लेकिन उनकी भूमि पर कब्जा करने की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। साथ ही, उन्होंने उपचुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी की।

बीजेपी पर आरोप

Akhilesh Yadav ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहराइच में जानबूझकर दंगा कराकर बीजेपी ने चुनावी लाभ उठाने की कोशिश की। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी अपने लाभ के लिए जनता को विभाजित कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

https://twitter.com/y0geshtweets/status/1848286837502017805

सपा की मजबूत स्थिति

मैनपुरी की करहल सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाने के बाद Akhilesh Yadav ने कहा कि यह सीट उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा, “यहां के लोगों ने सपा को हमेशा समर्थन दिया है, और इस बार नतीजे ऐतिहासिक होंगे।” अखिलेश ने उपचुनाव में सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता बीजेपी की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और इस बार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का समर्थन बढ़ा है।

सपा नेता राम गोपाल यादव के बिगड़े बोल, CJI चंद्रचूड़ को लेकर की अभद्र टिप्पणी

कांग्रेस ने किया सपा का समर्थन

उत्तर प्रदेश के 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा का समर्थन करते हुए खुद को चुनावी मैदान से पीछे खींच लिया है। अखिलेश ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच एक स्वस्थ गठबंधन की संभावना है। कांग्रेस ने इस फैसले को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी सपा के समर्थन से जोड़ते हुए उपचुनाव में कदम पीछे लिया है।

करहल सीट की अहमियत

करहल सीट सपा के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस सीट से अखिलेश यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने करहल से इस्तीफा दे दिया था। अब तेज प्रताप यादव इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे सपा को बड़ी उम्मीदें हैं।

Tags: Akhilesh YadavBahraichBJP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Next Post
Farrukhabad News

ATM से हो रही नकली नोटों की बौछार, ​फर्रुखाबाद के इंडिया वन एटीएम ने किया

Anup Jalota

'बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगे सलमान तभी बचेगी जान' सुर-सम्राट अनूप जलोटा की सलाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist