बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘दिल्ली वाले मौका देख रहे हैं’-अखिलेश यादव ने फिर किया दावा, सीएम योगी की कुर्सी जाना तय…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद दिल्ली में सत्ता के गलियारों में योगी की कुर्सी छिनने की योजना बनाई जा रही है। अखिलेश ने बीजेपी की नकारात्मक राजनीति की आलोचना की।

by Mayank Yadav
नवम्बर 12, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav on CM Yogi: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है। मुरादाबाद के कुंदरकी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि जल्द ही योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री पद से विदाई होने वाली है। उनका कहना था कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद दिल्ली में सत्ता के गलियारों में यह तय हो जाएगा कि योगी का समय समाप्त हो चुका है और उनका कुर्सी से हटना तय है। अखिलेश ने बीजेपी और योगी सरकार पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें नकारात्मक राजनीति का पोषक बताया।

अखिलेश यादव ने अपनी भाषण में कहा, “अगर प्रशासन ने बेईमानी नहीं की होती, तो हमारी गिनती और बढ़ सकती थी। बीजेपी यूपी से आई है और यूपी से ही उनका सफाया होगा। इंडिया गठबंधन और पीडीए ने भाजपा को हरा दिया है। इनकी राजनीति नकारात्मक है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न तो पढ़े-लिखे हैं और न ही उन्हें सही तरीके से पीडीए (पार्टी दस्तावेज) की फुल फॉर्म तक नहीं पता है।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए Akhilesh Yadav ने कहा, “योगी सरकार पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों से नफरत करती है। ये लोग लाठी चला रहे हैं, लेकिन याद रखना चाहिए, जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा ही आपको मिलेगा।” सपा अध्यक्ष ने बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर पर भी तंज कसा, जो अपनी वेषभूषा बदलकर चुनावी प्रचार कर रहे थे। अखिलेश ने इसे रामायण के प्रसंग से जोड़ते हुए कहा, “हमारी सीता मैया का अपहरण भी भेष बदलकर हुआ था, ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।”

यहां पढ़ें: जहरीली खीर के सैकड़ों शिकार, कई गये अस्पताल तो कितनों की खतरे में जान

Akhilesh Yadav ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे देश में जातिवाद फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा को यूपी और दिल्ली से हटाना है। “हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक दिल्ली और लखनऊ से भाजपा का सफाया नहीं हो जाता,” अखिलेश ने कहा।

अखिलेश ने कहा, “महाराष्ट्र में बीजेपी हारने के बाद दिल्ली वाले योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे।” उन्होंने भाजपा की राजनीति को ‘डिवाइड एंड रूल’ का नाम देते हुए कहा कि बीजेपी के नेता डर फैलाने का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव का यह बयान आगामी चुनावों की राजनीति में और गर्मी बढ़ा सकता है।

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

Next Post
UP Weather Update

UP Weather Update: IMD का ताज़ा अपडेट,इस जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा बढ़ेगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Ghaziabad

संपत्ति विवाद में बेटे ने रची साजिश, खुद को गोली मारकर पिता को फंसाने की कोशिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist