मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया और बीजेपी पर जमकर बरसे।

by Vinod
नवम्बर 28, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया और बीजेपी पर जमकर बरसे। सपा प्रमुख ने कहा कि बिहार चुनाव में पीडीए हारा नहीं उसे हराया गया है। बीजेपी ने एक साजिश के तहत बिहार चुनाव जीता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से लोगों को होशियार रहने की जरूरत है। जो वादे करती है वह पूरे नहीं करती है। पीडीए के बढ़ते जनाधार को लेकर बीजेपी को डर सता रहा है। बीजेपी ने एसआईआर का काम शुरू कराया तो हमने जाति जनगणना की बात रखी, लेकिन भाजपा जानती है, इससे उसका नुकसान होगा। इस लिए नहीं कराया।

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

जुलाई 10, 2026
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार माफिया सरकार है। बीजेपी माफिया परजीवी है। इसमें कफ सिरप माफिया नीट, माफिया, पेपर आउट माफिया, फेक एनकाउन्टर माफिया सब इसी में है और विकास जीरो है। यूपी की जनता बीजेपी के झूठ को जान चुकी है और 2027 में समाजवादियों की सरकार बनाने जा रही है।

एसआईआर पर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी एसआईआर के बहाने आरक्षण, नौकरी, अधिकारी छीन लेंगे। बाबा साहेब ने जो मुझे अधिकारी दिए हैं, उसे एसआईआर के माध्यम से छीनने की तैयारी की जा रही है। सभी अपने वोट बनवाएं। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जमीन पर उतरें। हर एक वोटर का नाम जुड़वाएं। सरकारी बीएलओ के सहारे नहीं रहें।

फतेहपुर में लेखपाल की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग जिनसे काम ले रहा और जान गई, तो परिवार के सदस्य को नौकरी दे और एक करोड़ की मदद करें। आगामी 2027 में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। सरकार बनी तो हर युवा को नौकरी मिलेगी, उससे अग्निवीर से छुटकारा मिलेगा। समाजवादियों की सरकार बिना भेदभाव के सभी का विकास करेगी।

Tags: Akhilesh YadavBihar ElectionsBJPkanpur dehatSamajwadi PartySIR
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Akhilesh Yadav Targets Government: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में...

Next Post
प्रदूषण से त्रस्त दिल्लीवासी पहाड़ों की ओर—हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी रहने की मांग

प्रदूषण से त्रस्त दिल्लीवासी चले पहाड़ों की ओर—हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी रहने की मांग

शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद विरोध में मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

Meerut: शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद ,विरोध में हिंदू मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist