Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 6 लड़कियों को मंदिर में बंधक बनाकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। इनमें से 5 लड़कियों की शादी करवा दी गई, जबकि एक लड़की ने मंदिर की छत से कूदकर अपनी जान बचाई। यह लड़की अपनी बहन के साथ दिल्ली के मेले में गई थी और वहीं बिछड़ गई थी। आरोपी उसे बहन से मिलाने का झांसा देकर मंदिर में ले आए थे। वहां पहले से 5 लड़कियां बंद थीं। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंदिर में बंधक बना कर किया लड़कियों का सौदा
उत्तर प्रदेश के Aligarh के थाना छर्रा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 लड़कियों को एक गिरोह ने मंदिर में छिपा रखा था और बाद में पांच लड़कियों की जबरन शादी करवा दी गई। Aligarh पुलिस को इस बारे में तब पता चला जब एक लड़की ने मंदिर की छत से कूदकर अपनी जान बचाई और गांव के बाजरे के खेतों में छुपी मिली। घटना ने पूरे गांव और आसपास के इलाके को झकझोर दिया है।
बिहार से आई लड़की के साथ झांसा
बिहार की भागलपुर निवासी 16 वर्षीय प्रियंका नाम की लड़की, जो दशहरे के मौके पर दिल्ली में अपनी बहन और जीजा के पास गई थी, इस हादसे की शिकार हुई। वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली के मेले में रावण दहन देखने गई थी, जहां वह भीड़ में अपनी बहन से बिछड़ गई। इसी दौरान एक आदमी ने उसे उसकी बहन से मिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले लिया।
प्रियंका को स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाकर अलीगढ़ के एक सुनसान मंदिर में लाया गया, जहां पहले से 5 अन्य लड़कियां बंद थीं। गिरोह के लोगों ने इन लड़कियों की जबरन शादी कराने के लिए सौदा कर दिया था। एक लड़की ने जब इस फैसले का विरोध किया तो उसके पैर के अंगूठे को धारदार दरांती से काट दिया गया।
मोदी की सीट पर बड़ा खुलासा: जनरल वीके सिंह ने News1 India से क्या कहा? देखिए अनुराग चड्ढा के साथ
छत से कूदकर भागी, खेतों में छुपी
गिरोह ने जब प्रियंका पर भी शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने मौका देखते ही मंदिर की छत से छलांग लगा दी और वहां से भागकर पास के बाजरे के खेतों में छिप गई। गांव के कुछ किसानों ने जब खेतों में छुपी हुई लड़की को देखा तो उन्होंने उसे बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
गांव वालों की मदद से बची
इनायत गंज गांव के निवासी कुंवरपाल ने बताया कि उनके भाई और पिता बाजरे की फसल काट रहे थे, तभी उनकी नजर डरी-सहमी प्रियंका पर पड़ी। उन्होंने जब उससे पूछताछ की, तो लड़की ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। घटना की सूचना मिलते ही गांव वालों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
Aligarh पुलिस ने गांव वालों के बयान और लड़की की आपबीती के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो लड़कियों को किडनैप कर उनकी जबरन शादी करवाता है। पांच लड़कियों को बेचकर शादी करवाने के बाद गिरोह के सदस्य प्रियंका पर भी दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने साहस दिखाकर अपनी जान बचाई।