शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

अलीगढ़ में सामने आया हैरतअंगेज मामला, यहां करवाचौथ पर 12 परिवार की 16 दुल्हनों ने रात को लूट गई ले गई नकदी और लाखों का सेना। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में लुटरी दुल्हनों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। यहां के 12 परिवारों की नई-नई आई दुल्हनें करवाचौथ का व्रत रखकर, छलनी में चांद दिखाकर, पति की आरती उतारी। पतियों ने पानी पिलाकर पत्नियों का व्रत खुलवाया। रात को कमरे में सभी जोड़े कमरे में सोने के लिए चले गए। तभी मौका पाकर 12 दुल्हनों ने पतियों के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों को नशीला खाना खिला कर लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं।

ये मामला अलीगढ़ के सासनी गेट थानाक्षेत्र का है। यहां अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि करवाचौथ से ठीक पहले इलाके में 12 युवकों की शादी हुई थी। दूल्हों की ये सभी ’दुल्हनें’ बिहार और झारखंड से लाई गई थीं, जिन्हें दलालों ने लड़कियों की कमी झेल रहे घरों में ब्याह करवा दिया था। शादी के लिए इन दलालों को 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की रकम दी गई थी। शादी के बाद सभी दुल्हनें अपने-अपने घरों पर रहती थीं। करवाचौथ पर सभी ने व्रत रखा। पूजा की और रात में खाने पर नशीला पदार्थ खिलाकर दूल्हों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को सुला दिया और घर पर रखे जेवरात-पैसे लेकर भाग खड़ी हुई।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

मामले की जांच में सामने आया कि सभी बारहों दुल्हनों ने शादी के बाद बड़े प्यार और सलीके से ससुराल वालों का दिल जीत लिया था। किसी ने सास के साथ मंदिर जाने की आदत डाल ली थी, तो कोई पति के साथ खेतों तक जा पहुंची थी। सबने करवाचौथ का व्रत भी रखा। परिवार वालों के मुताबिक, रात के खाने में सभी दुल्हनों ने खुद हाथ लगाकर व्यंजन बनाए। उसी खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही परिवार वाले बेहोश हुए, वैसे ही सबने अपनी-अपनी गठरी बांधी और भाग निकलीं। सुबह जब लोग होश में आए, तो अलमारियां खुली थीं, लॉकर खाली थे और सुहागनें घर में नहीं थी।

इन शादी में दलालों ने अहम भूमिका निभाई थी. ज्यादातर शादियां तीन से चार दलालों के नेटवर्क के जरिए हुई थीं। ये लोग दावा करते थे कि बिहार या झारखंड की ‘गरीब लेकिन संस्कारी लड़कियों’ को अच्छे परिवारों में बसाना चाहते हैं। जब लड़कियां भागीं, तो सबसे पहले उन्हीं दलालों के नंबर पर फोन किए गए मगर सभी नंबर या तो बंद मिले या फिर इस नंबर पर अब कोई और बोल रहा है की आवाज आई। धीरे-धीरे सच सामने आया कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित जाल था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन 12 लुटेरी दुल्हनों ने मिलकर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। इसमें सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन शामिल हैं।

एक पीड़ित ने बताया, शादी को बस 10 दिन हुए थे, करवाचौथ पर उसने बड़े प्यार से पूजा की। हम सब भावुक हो गए. सोचा था नसीब खुल गए, पर सुबह देखा तो सब कुछ लुट गया। दूसरे परिवार ने बताया कि शादी से पहले लड़कियों ने साधारण परिवार का दिखावा किया था, ताकि शक न हो। कई घरों में तो पड़ोसी बाराती बनकर गए थे यानी सबकुछ पूरी तैयारी से हुआ। सासनी गेट थाने में जैसे ही पहले परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई, वैसे ही बाकी पीड़ित भी पहुंच गए। धीरे-धीरे पता चला कि यह एक संगठित ठगी का रैकेट है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह कोई नया फार्मूला नहीं है। कई बार ऐसे गिरोह गरीब इलाकों से युवतियों को बहला-फुसलाकर शादियों में भेजते हैं। शादी के बाद वे कुछ दिन ससुराल में रहती हैं, भरोसा जीतती हैं और फिर एक दिन नकदी-जेवर लेकर फरार हो जाती हैं। इस रैकेट का फायदा उन इलाकों में उठाया जाता है जहां लिंगानुपात असंतुलित है और गरीब या उम्रदराज़ पुरुषों को शादी के लिए दुल्हन नहीं मिलती। अलीगढ़ पुलिस ने शक जताया है कि यह गिरोह पहले भी हाथरस, बुलंदशहर और बदायूं में ऐसी वारदातें कर चुका है। अब अलीगढ़ में यह अब तक की सबसे बड़ी ठगी साबित हो रही है।

एएसपी मयंक पाठक ने बताया, यह एक सुनियोजित गिरोह है जो बिहार-झारखंड और पश्चिमी यूपी में सक्रिय है। चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने अब बिहार और झारखंड के कई जिलों में संपर्क साधा है, ताकि इन महिलाओं की असली पहचान निकल सके। जिन एजेंटों ने यह रिश्ता कराया, उनके फोटो और दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं।

 

Tags: aligarhBride RobberGang of Bride RobbersUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post
Taliban Visit India Amir Khan Muttaki Afghanistan Women Education

Taliban Leader India Visit: तालिबान नेता का भारत दौरा,दिया कौन सा अहम बयान महिला पत्रकारों को ना बुलाने पर हुआ था विवाद

Neha Singh Rathore

CJI Shoe Incident: लोक गायिका का जूता फेंकने और दलित मुद्दों पर तीखा कटाक्ष,किसको कहा "ये सब कायर और धूर्त हैं”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist