Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Aligarh Love Story: सास-दामाद की पुरानी कहानी में नया ट्विस्ट, अब किसके संग भागी, कौन से वायरल ऑडियो ने मचाया तहलका

अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद प्रेम कहानी में नया विवाद सामने आया है। वायरल ऑडियो के बीच दामाद ने सास पर पैसे और गहने लेकर जीजा संग भागने का आरोप लगाया, जबकि सास ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

by SYED BUSHRA
February 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की 10 महीने पुरानी चर्चित सास-दामाद प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पहले बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ भागने वाली सास अब एक नए विवाद में फंस गई है। इस मामले में अब सास और उसके जीजा का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे व्हाट्सएप ऑडियो में सास अपना देवी और उसके जीजा देवेंद्र के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में दोनों एक-दूसरे का दुख साझा करते और साथ निभाने की बात करते नजर आ रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद दामाद राहुल ने आरोप लगाया है कि सास उसे छोड़कर अब अपने जीजा के साथ भाग गई और पैसे भी ले गई। इस ऑडियो ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

RELATED NEWS

No Content Available

जीजा संग भागने का आरोप

राहुल का दावा है कि वह पिछले 10 महीनों से बिहार के सीतामढ़ी में अपना देवी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा था। उसने बताया कि 6 फरवरी को जब वह काम से बाहर गया था, तभी अपना देवी उसके दो लाख रुपये और सोने के गहने लेकर अपने जीजा देवेंद्र के साथ फरार हो गई। राहुल का कहना है कि उसने उसके लिए सब कुछ छोड़ दिया था, लेकिन उसे धोखा मिला।

सास ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, अपना देवी ने राहुल के सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल उसे बंधक बनाकर मारपीट करता था। उसका आरोप है कि राहुल लड़कियों की खरीद-फरोख्त जैसे गलत कामों में शामिल है। उसने यह भी दावा किया कि राहुल ने उससे करीब साढ़े चार लाख रुपये और आधा किलो चांदी ले ली थी। दोनों पक्षों ने अब एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पति ने रचाई दूसरी शादी

इस पूरे मामले में रिश्ते पूरी तरह बिखर चुके हैं। अपना देवी के पति जितेंद्र कुमार ने भी दूसरी शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में रिंकी देवी नाम की महिला से विवाह किया है। सामने आई तस्वीरों में परिवार के सदस्य नई जिंदगी की शुरुआत करते नजर आ रहे हैं।

कैसे शुरू हुई थी कहानी

यह पूरा मामला अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था, जब अपनी बेटी की शादी से कुछ दिन पहले अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। पुलिस की दखल के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। अब 10 महीने बाद यह रिश्ता फिर विवाद और आरोपों के साथ टूटता नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags: Aligarh Love StoryFamily Drama Case
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM RAHAT Scheme: सड़क हादसे के घायलों को अब नहीं होगी पैसों की चिंता, मिलेगा तुरंत और मुफ्त इलाज

PM RAHAT Scheme: सड़क हादसे के घायलों को अब नहीं होगी पैसों की चिंता, मिलेगा तुरंत और मुफ्त इलाज

Delhi Road Accident: हादसे में 23 साल तक अकेले पाले बेटे की मौत, छलका मां का दर्द, सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Delhi Road Accident: हादसे में 23 साल तक अकेले पाले बेटे की मौत, छलका मां का दर्द, सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist