Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पैगंबर मोहम्म्द पर टिप्पणी… यति नरसिंहानंद के बयान पर बवाल, जानिए कहां से शुरू हुआ विवाद?

Yeti Narasimhanand : गाजियाबाद डासना देवी के मंदिर के महंत के दिए गए बयान को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता बैठे पुलिस कमिश्नर ऑफिस में धरने पर गिरफ्तारी की कर रहे है मांग !

by Kirtika Tyagi
October 5, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Yeti Narasimhanand : हाल ही में यति नरसिंहानंद के विवादित बयानों और उनके शिष्य अनिल यादव के भड़काऊ बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। मामला तब गरमाया जब अनिल यादव ने कहा कि अगर यति नरसिंहानंद का पुतला जलाया गया तो वे दशहरे के दिन पैगंबर मोहम्मद और अली के पुतले फूंकेंगे। इस बयान के बाद तनाव बढ़ा और पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर आ गया।

मांगा एक हफ्ते का समय 

अनिल यादव का यह बयान डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद (Yeti Narasimhanand) के समर्थन में आया, जिन्होंने पहले भी कई विवादित बयान दिए हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने भड़काऊ बयानबाजी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है और प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें एक हफ्ते का समय मांगा गया है.

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस ने नफरती भाषणों और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है, साथ ही समाज में बढ़ते तनाव के मद्देनजर सख्त रुख अपनाया गया है.

 

गाज़ियाबाद: देवी मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात

एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, डीसीपी ने किया कैम्प

पुलिस के साथ ही पीएसी की भी भारी तैनाती की गई

इसी मंदिर के यति नरसिंहानंद ने दिया था अशोभनीय बयान#Ghaziabad @dm_ghaziabad @ghaziabadpolice pic.twitter.com/BhPYYbx7VO

— News1India (@News1IndiaTweet) October 5, 2024

कहां से शुरू हुआ विवाद ?

बता दें, कि 29 सितंबर 2024 को गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद यह बयान तेजी से वायरल हो गया। इस बयान के बाद मुस्लिम समुदाय में गहरी नाराजगी देखी गई। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को तहरीर सौंपकर नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

AIMIM ने भी इस बयान के विरोध में प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान किया, लेकिन प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद घेराव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस घटना के बाद से प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है.

ये भी पढ़ें : Navratri 2024 : कम मेकअप, ज्यादा ग्लैमर.. यहां जानें Dandiya Night के लिए आसान मेकअप और ड्रेसिंग टिप्स

Tags: Anil YadavYeti Narasimhanand
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Shaniwar Ke Upay : Navratri में शनिवार को करें ये सरल उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और शनि दोष से छुटकारा!

Shaniwar Ke Upay : Navratri में शनिवार को करें ये सरल उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और शनि दोष से छुटकारा!

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : गुफा में तब्दील हुआ बिग बॉस का घर, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist