शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ATS की रडार पर बहराइच के 495 मदरसे, दंगे के बाद गहराया शक, अब होगी जांच

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच अब एटीएस (एंटी टेरर स्क्वाड) द्वारा की जाएगी। इन मदरसों की फंडिंग और गतिविधियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शासन ने जांच के आदेश दिए हैं, जिससे मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 24, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
 Bahraich
Share on FacebookShare on Twitter

 Bahraich madrasa: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच अब एटीएस (एंटी टेरर स्क्वाड) द्वारा की जाएगी। बहराइच जिले में कुल 792 मदरसे हैं, जिनमें से 495 गैर मान्यता प्राप्त हैं। ये मदरसे लंबे समय से बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं, जिसके चलते इनकी फंडिंग और गतिविधियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शासन ने इन मदरसों की फंडिंग की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि इनका संचालन किन स्रोतों से हो रहा है। पिछले साल 2023 में, अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश पर जिलास्तर पर इन मदरसों का सत्यापन हुआ था। उस दौरान कई मदरसे 30 साल से भी पुराने पाए गए, लेकिन वे बिना मान्यता के ही चल रहे थे।

495 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त

Bahraich जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 495 है, जिनकी जांच अब ATS करेगी। पिछले वर्ष सितंबर में  Bahraich जिला प्रशासन ने इन मदरसों का सत्यापन किया था। यह जिले की महसी, पयागपुर, कैसरगंज, नानपारा, और मिहींपुरवा तहसीलों में पाया गया कि कई मदरसे बिना किसी सरकारी मान्यता के पिछले 30 वर्षों से संचालित हो रहे हैं। मदरसा संचालकों ने दावा किया कि ये संस्थान जनता द्वारा दिए गए चंदे से चलते हैं, लेकिन शासन को उनकी फंडिंग के स्रोतों पर शक है, जिस वजह से अब इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

RELATED NEWS

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

जनवरी 9, 2026
UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

नवम्बर 29, 2025

जांच के आदेश से फैली हलचल

जांच की घोषणा के बाद मदरसा संचालकों में हलचल मच गई है। एटीएस की टीम जल्द ही इन मदरसों की जांच करेगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन मदरसों का संचालन सही ढंग से हो रहा है या नहीं। बहराइच जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है, जो सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इन मदरसों पर सरकार की नजर लगातार बनी हुई है।

राज्य सरकार को फटकार

इसी बीच, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने बहराइच में ध्वस्तीकरण से जुड़े एक मामले में राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश दिए थे कि वे मामले में विस्तृत जवाब पेश करें, लेकिन समय पर ऐसा न होने के कारण कोर्ट ने नाराजगी जताई। अदालत ने इस मामले की सुनवाई अब 4 नवंबर तक स्थगित कर दी है।

UP Byelection: बीजेपी ने करहल सीट पर अनुजेश यादव को बनाया प्रत्याशी, दिलचस्प हुआ मुकाबला

सपा नेता सुमैया राणा को पुलिस ने रोका

इस बीच,  Bahraich के महाराजगंज में हुई हिंसा के बाद सपा नेता सुमैया राणा को पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोक दिया। सुमैया, जो प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा की बेटी हैं, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें वापस लौटने को कहा। सुमैया ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और तंज कसते हुए कहा कि यदि इतनी सक्रियता हिंसा के दिन दिखाई जाती, तो शायद हिंसा रोकी जा सकती थी।

Tags: Bahraich
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

by Mayank Yadav
जनवरी 9, 2026

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महसी तहसील में तैनात तीन...

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एकबार फिर खूंखार भेड़िए ने दस्तक दे दी है। आदमखोर शिकारी फिर...

Bahraich

खामेनेई के पोस्टर पर डंडा मारने पर सियासी भूचाल: मौलाना कल्बे जवाद ने उठाए सवाल, सपा कनेक्शन की जांच की मांग

by Mayank Yadav
जुलाई 8, 2025

Bahraich news: बहराइच में आशूरा के जुलूस के दौरान अयातुल्लाह खामेनेई के पोस्टर पर लाठी चलाने वाले दरोगा पर सियासी...

यूपी में मासूमों को अगवा कर रेप करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, 7 बच्चियों को बना चुका है निशाना

by Mayank Yadav
जुलाई 8, 2025

Bahraich psycho criminal arrested,: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मासूम बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले एक कुख्यात...

Bahraich

सड़क खोदाई में बनी मौत की जाल: यूपी में गड्ढे में डूबे 3 मासूम, गांव में मचा मातम

by Mayank Yadav
जुलाई 2, 2025

Bahraich accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई लापरवाही तीन मासूमों की जिंदगी पर भारी...

Next Post
Baba Khatu Shyam के दर्शन के लिए इंतजार.. 2 दिन बंद रहेगा मंदिर, जाने से पहले एक बार पढ़ लें पूरी डिटेल

Baba Khatu Shyam के दर्शन के लिए इंतजार.. 2 दिन बंद रहेगा मंदिर, जाने से पहले एक बार पढ़ लें पूरी डिटेल

Bahraich

Bahraich News: योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, बहराइच के मदरसों की जांच में जुटी ATS

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist