Site icon News1India

Ayodhya Mahotsav: महोत्सव में आम्रपाली दूबे का वीडियो वायरल, विवादों में घिरी रामनगरी

Ayodhya

Ayodhya Mahotsav: अयोध्या महोत्सव के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भोजपुरी गाने पर अभिनेत्री आम्रपाली दूबे और अन्य लड़कियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में स्टेज पर डांस करते हुए कलाकारों के साथ-साथ भोजपुरी गाने की धुन पर ठुमके लगाती महिलाएं विवाद का कारण बन गईं। इसे अश्लीलता फैलाने वाला कार्यक्रम बताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसे भाजपा और योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह अयोध्या की सांस्कृतिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ है। वीडियो ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मचाई, बल्कि आस्थावान लोगों में भी असंतोष पैदा कर दिया है।

वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने की धुन पर डांस कर रही लड़कियां स्टेज के सामने अपनी हरकतों से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। जब ये लड़कियां अपने डांस के साथ इशारे करती हैं, तो भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं और अपने अंदाज में डांस करती हैं। इस दौरान स्टेज पर और भी कई कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। वीडियो में एक सवाल उठाया जा रहा है कि क्या अयोध्या महोत्सव में अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गाने बजाना जरूरी था? क्या इस महोत्सव को बिना इस तरह के गानों के भी पूरा किया जा सकता था?

यहां पढ़ें: Delhi Assembly Chunav: दिल्ली में केजरीवाल की शातिर चाल… धर्मगुरुओं को शामिल कर बीजेपी की बढ़ाई टेंशन

सपा के नेता पवन पांडे ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए योगी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि “यह Ayodhya महोत्सव नहीं, Ayodhya की संस्कृति और मर्यादा के साथ खिलवाड़ है।” पार्टी के आईटी सेल ने भी वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में भाजपा और योगी सरकार ने इस तरह के अश्लील गाने बजवाकर राम की नगरी की मर्यादा को तार-तार किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सैफई महोत्सव की आलोचना करते थे, वही लोग अब अयोध्या में नंगा नाच करा रहे हैं।

इसके अलावा, कई अन्य लोगों ने इस Ayodhya महोत्सव की आलोचना की और इसे आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया। एक पोस्ट में लिखा गया, “भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर ऐसा महोत्सव हो रहा है, यह शर्मनाक है। इस तरह के गाने और डांस के लिए अयोध्या में कोई जगह नहीं है।”

समाज के एक वर्ग द्वारा इस घटना की कड़ी आलोचना की जा रही है, जबकि आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version