Ayodhya News : फिर से सजेगा राम दरबार और होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानें इस बार क्या होगा खास

रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, जिसे एक महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा है। अब 22 जनवरी 2025 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है।

Ayodhya News

Ayodhya News : रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को नवनिर्मित मंदिर में प्रभु राम विराजमान हो चुके हैं। बालक राम के आने के बाद अयोध्या की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, और पर्यटन के लिहाज से भी प्रभु राम की अयोध्या को विकसित किया गया है।

यही कारण है कि अयोध्या में 1 लाख से ज्यादा पर्यटक और श्रद्धालु आ रहे हैं। राम मंदिर के साथ-साथ 18 अन्य मंदिर भी बनाए जा रहे हैं।

सुंदर सफेद संगेमरमर से तैयार हो रही मूर्तियां

राम मंदिर के पहले तल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे तल का निर्माण तेजी से चल रहा है। राम मंदिर के दूसरे तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, राम दरबार की मूर्तियों का निर्माण सफेद संगमरमर से राजस्थान के जयपुर में किया जा रहा है। राम दरबार के श्री विग्रह की ऊंचाई लगभग 4 से 5 फीट होगी, जिसमें प्रभु राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियाँ बनाई जाएँगी।

22 जनवरी 2024 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी 2025 को एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हाल ही में हुई निर्माण समिति की बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया, जिसमें प्रमुख रूप से राम दरबार की प्रतिमा और उसकी स्थापना पर चर्चा की गई।
Exit mobile version