शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अयोध्या में शहीद फौजी के बेटे की मौत पर बवाल, एसडीएम हटाए जाने के बाद भी जारी है आक्रोश 

by Akhand Pratap Singh
मार्च 23, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Ayodhya News
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शहीद फौजी के बेटे शिवम यादव की मौत के बाद जमकर बवाल हो रहा है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोहावल के एसडीएम अभिषेक सिंह ने शिवम को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिसके कारण वह अवसाद में चला गया और सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इस मामले में दबाव बनने के बाद एसडीएम अभिषेक सिंह को हटा दिया गया है और उनकी जगह राजीव रत्न सिंह को सोहावल का चार्ज सौंपा गया है।

क्या है पूरा मामला? 

RELATED NEWS

MBBS Student Snake Bite Ayodhya

Ayodhya News : राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा को सांप ने डसा, हालत गंभीर; केजीएमयू लखनऊ रेफर

जुलाई 22, 2026
Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

जुलाई 21, 2026

शिवम यादव के पिता एक कोबरा कमांडो थे और छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद शिवम को सरकारी नौकरी मिली थी। वह सोहावल तहसील में एसडीएम अभिषेक सिंह के स्टेनोग्राफर के रूप में तैनात था। परिजनों का आरोप है कि एसडीएम ने शिवम को नौकरी के दौरान लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

इसके चलते शिवम अवसाद (Ayodhya News) में चला गया और कैंट के सहादतगंज इलाके में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने हाल ही में शिवम के बाल जबरन मुंडवा दिए थे और उसे गालियां भी दी थीं। इस उत्पीड़न के कारण शिवम डिप्रेशन में चला गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े: औरंगजेब की कब्र के बाद VHP नेताओं ने हुमायूं के मकबरे का किया निरीक्षण, केंद्र को सौंपेंगे रिपोर्ट

घटना को लेकर परिजनों का प्रदर्शन 

शिवम की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने रिकाबगंज मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राम पथ पर शव रखकर सड़क जाम कर दी और न्याय की मांग करने लगे। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पांडेय और पार्टी के कई कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हो गए। उन्होंने मांग की कि आरोपी एसडीएम के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

मामले पर प्रशासन की कार्रवाई 

दबाव बनने के बाद प्रशासन ने एसडीएम अभिषेक सिंह को हटा दिया और उनकी जगह राजीव रत्न सिंह को सोहावल का चार्ज सौंपा गया। अभिषेक सिंह को बीकापुर न्यायिक बना दिया गया है। इसके अलावा मिल्कीपुर के एसडीएम के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। किसान यूनियन नेता रमेश तिवारी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

शिवम यादव की मौत ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के मुद्दे को उजागर किया है। परिजनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Tags: Ayodhya News
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

MBBS Student Snake Bite Ayodhya

Ayodhya News : राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा को सांप ने डसा, हालत गंभीर; केजीएमयू लखनऊ रेफर

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

MBBS Student Snake Bite Ayodhya:अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एक गंभीर घटना सामने आई है। एमबीबीएस...

Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 21, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case: राममंदिर दान चोरी मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से 39 घंटे की पुलिस...

: Ram Mandir Donation Theft Investigation

Donation Theft : चढ़ावा चोरी मामले की पूछताछ में आरोपी अविनाश ने उगले गहरे राज़, सामने आई चौंकने वाली जानकारियां

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ram Mandir Donation Theft Investigation:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...

Ayodhya Ram Mandir Donation Case

Donation Case: चढ़ावा मामले में जांच तेज, अविनाश शुक्ला के गांव पहुंची पुलिस, कैसे तय किया योग केंद्र से राम मंदिर तक का सफर

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इस...

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर जांच लगातार आगे बढ़ रही है।...

Next Post
IPL 2025

पैट कमिंस का तुफानी शतक, 300 के पार पहुंचा सनराइजर्स हैदराबाद

SRH vs RR IPL 2025 : रियान पराग ने किया धमाल, श्रेयस को पीछे छोड़ कोहली-रैना के क्लब में बनाई जगह

SRH vs RR IPL 2025 : रियान पराग ने किया धमाल, श्रेयस को पीछे छोड़ कोहली-रैना के क्लब में बनाई जगह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist