• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव की धूम.. सूर्य तिलक, दीपोत्सव और 50 लाख श्रद्धालुओं का मेला

रामनगरी अयोध्या आज राम जन्मोत्सव के रंग में डूबी हुई है। रविवार को मनाए जा रहे राम नवमी के पर्व पर राम मंदिर में दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगी जो चार मिनट तक चलेगा।

by Akhand Pratap Singh
April 6, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya Ram Navami
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya Ram Navami: रामनगरी अयोध्या आज राम जन्मोत्सव के रंग में डूबी हुई है। रविवार को मनाए जा रहे राम नवमी के पर्व पर राम मंदिर में दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगी जो चार मिनट तक चलेगा। इस भव्य आयोजन का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा जिसके साक्षी देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु बनेंगे। सुबह से ही सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जहां लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक

Related posts

Lucknow

आलू टिक्की में गांजे-भांग की चटनी, लखनऊ पुलिस ने चाट वाले समेत चार तस्कर पकड़े

August 15, 2025
Gold Rate Today

1947 में 1 ग्राम 9 रूपये था जिसका दाम, आजादी के बाद कितना बदल गया वो सोना?

August 15, 2025

राम नवमी का मुख्य आकर्षण रामलला का सूर्य तिलक होगा जिसके लिए वैज्ञानिकों ने कई ट्रायल किए। शनिवार को इसका अंतिम अभ्यास सफल रहा। इस दुर्लभ संयोग में सूर्य की किरणें बालक राम के मस्तक का अभिनंदन करेंगी। राम मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है और सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के लिए जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े: सुहागरात पर पत्नी ने रख दी ‘डोन्ट टच’ की शर्त, दूल्हे ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

दीपोत्सव और सांस्कृतिक उत्सव

अयोध्या को रंग-बिरंगी लाइटों (Ayodhya Ram Navami) और 2.5 लाख दीपकों से सजाया गया है। राम की पैड़ी और संत तुलसीदास घाट पर दीपोत्सव का नजारा देखने को मिलेगा जिसे शिक्षा विभाग के वालंटियर संभालेंगे। शहर के 5,000 मंदिरों में प्राकट्य आरती होगी। गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए ड्रोन से सरयू का जल छिड़का जाएगा और नगर निगम के कर्मी पानी बांटेंगे।

रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ 

राम जन्मोत्सव पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। अनुमान है कि 50 लाख लोग रामलला के दर्शन करेंगे, जिसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खाका तैयार किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नगरी गुंजायमान है और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यह दूसरा राम जन्मोत्सव है जब प्रभु राम का मंदिर में विराजमान होने के बाद उत्सव मनाया जा रहा है, जो इसे ऐतिहासिक बनाता है।

Tags: "Ram Navami 2023ayodhyaRam Navami
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP के इस शहर में बसी है छोटी अयोध्या, यहां विराजमान है 4 इंच के रामलला, जानिए CP ने क्यों बजाया डमरू और नगाड़ा

Next Post

यूपी में गर्मी का प्रकोप.. पश्चिमी यूपी के 5 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, कानपुर-हमीरपुर सबसे गर्म

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
UP Weather Update

यूपी में गर्मी का प्रकोप.. पश्चिमी यूपी के 5 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, कानपुर-हमीरपुर सबसे गर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version