Friday, March 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आजम खान ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपना महबूब, जानें नेता जी को भारत रत्न दिए जानें की क्यों की मांग

आजम खान ने मुलायम सिंह यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, सपा के कद्दावर नेता ने मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जानें की मांग।

Vinod by Vinod
October 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। करीब 23 माह के बाद अजम खान जेल से बाहर आ गए हैं। वह न्यूज चैनलों को धुआंधार इंटरव्यू भी दे रहे हैं। डंके की चोट पर बीजेपी सरकार के गुनाहों की पोल खोल रहे हैं। जेल में बिताए दिनों के बारे में बता रहे हैं। बैरक के अंदर मिले जख्मों को खान साहब एक-एक कर गिना रहे हैं। साथ ही मुलायम सिंह को अपना महबूब बता रहे हैं। आजत खान ऑन-बान और शान के साथ एलान भी दिया है कि वह कहीं नहीं जानें वाले। वह समाजवादी थे, समाजवादी हैं और आगे भी समाजवादी रहेंगी। सियासत में दबदबा था, दबदबा है और आगे भी दबदबा रहेगा। चुनाव भी लड़ेंगे। जनता के आर्शीवाद से अखिलेश यादव को दूसरी बार मुख्यमंत्री भी बनाएंगे।

जेल से बाहर आते ही आजम खान फिर से सक्रिय राजनीति में एक्टिव हो गए हैं। आजम खान बीएसपी में नहीं जाएंगे। आजम खान सपा में रहेंगे। 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। बेटे को भी चुनाव के मैदान में उतारेंगे। अखिलेश यादव के सारथी बनकर सपा के विजयी रथ को यूपी में घुमाएंगे। हां आजम खान ने ये बड़ा एलान कर दिया है। आजम खान ने कहा है कि वह राजनीति में नहीं आना चाहते थे। वह प्रोफेसर बनकर छात्रों को पढ़ाना चाहते थे। प्रोफेसर की डिग्री हाथ में आती, उससे पहले मुलायम सिंह यादव की नजर उन पर पड़ गई। मुलायम सिंह ने तत्काल हमें अपने पास बुलाया और सियासत का कुर्ता पायजामा पहना दिया। मुलायम सिंह की सियासी पाठशाला से हमने राजनीति का ककहरा पढ़ा।

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026

आजम खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रामपुर के एक फकीर को गले लगाया। बिना मांगे टिकट दिया। बिना कुछ मांगे वजीर बनाया। विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में भेजा। मुलायम सिंह यादव मेरे महबूब थे। हम उन्हें बेइंतहा प्यार करते थे, करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। मुलायम सिंह जैसा नेता न हूआ है और न ही कभी होगा। आजम खान ने कहा कि मुलायम सिंह जब सीएम थे, तब मैं उनकी कैबिनेट का सदस्य था। मेरे नहीं आने प रवह कैबिनेट की मीटिंग को स्थगित कर देते थे। मैंने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा। हां सिर्फ एक विश्वविद्यालय की मांग की। जिसे उन्होंने महज कुछ मिनट के अंदर मंजूरी दे दी। ये विश्वविद्यालय मैंने अपने लिए नहीं मांगा था। विश्वविद्यायल को मैंने ं गरीबों के लिए मांगा था। यही विश्वविद्यालय मेरे लिए मुसीबत बना।

आजम खान ने कहा कि इसी के चलते मैं बकरी, मुर्गी चोर बना। पुलिस की चार्जशीट में डकैत बना। मेरे और मेरे परिवार पर 300 सौ से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए। सियासतदानों ने अतीक, मुख्तार के बाद मुझे यूपी का सबसे बड़ा माफिया घोषित कर दिया। मैं दुनिया का इकलौता माफिया हूं, जिसके पास सिर्फ पौने चार बीघे जमीन है। बैंक में सिर्फ मेरी पेंशन की रकम है। आजम खान ने कहा कि हमने अपने चालीस साल के सियासी कॅरियर के दौरान कभी भी विपक्षीयों के खिलाफ कभी सपने में ऐसी कार्रवाई के बारे में कभी नहीं सोचा। हमलोग समाजवादी है। हमें इंसानों से मोहब्बत है। पर अब राजनीति किस तरह से हो रही है, इसे देखकर अफसोस हो रहा है। आजम खान ने डंके की चोट पर कहा कि वह बिकाऊ नहीं है। वह सौदेबाज नहीं है। झूठ नहीं बोलते। आजम समाजवादी थे, हैं और आगे भी रहेंगे।

आजम खान ने ये भी एलान किया कि हमें कोर्ट पर भरोसा है। हम सभी केसों से बइज्जत बरी होंगे। 2027 का चुनाव लड़ेंगे। बेटा भी चुनाव लड़ेगा। हम जनता के बीच जाएंगे। समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाएंगे और अखिलेश यादव को फिर से सीएम बनाएंगे। आजम खान ने एक और बड़ा ख्ुलासा किया। आजम खान ने बताया कि पार्टी का अधिवेशन बिहार में हो रहा था। तब कार्यकर्ता नेता जी को मुलायम सिंह यादव कहकर पुकारते थे। तभी हमनें मंच से मुलायम सिंह यादव को नया नाम नेता जी दिया। जो अमर हो गया। आजम खान ने बताया कि अखिलेश यादव का घर का नाम टीपू था। हम भी उन्हें टीपू के नाम से पुकारते थे। 2012 के चुनाव में हमने कहा अब टीपू ही यूपी की राजनीति के अलगे सुल्तान होंगे। जनता ने अखिलेश को हाथों हाथ लिया और वह टीपू से सुल्तान बन गए। आजम खान ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा है कि उन्होंने जीवन में कभी कुछ नहीं मांगा। हां अपने महबूब यानि नेता जी के लिए आपसे छोली फहला कर कुछ मांग रहा हूं। मेरे महबूब यानि नेता जी को आप भारत रत्न दिए जानें का एलान करें।

 

Tags: Akhilesh YadavAzam KhanAzam Khan released from jailMulayam Singh YadavSamajwadi Party
Share198Tweet124Share50
Vinod

Vinod

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Next Post
Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

सिराज-बुमराह ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर किया ढेर, केएल की नाबाद फिफ्टी के चलते टीम इंडिया ‘अजेय’

सिराज-बुमराह ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर किया ढेर, केएल की नाबाद फिफ्टी के चलते टीम इंडिया ‘अजेय’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist