बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सिराज-बुमराह ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर किया ढेर, केएल की नाबाद फिफ्टी के चलते टीम इंडिया ‘अजेय’

अहमदाबाद टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे, वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 162 रन बनाए।

by Vinod
अक्टूबर 2, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एशिया कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी के आगे बैटर्स बेदम दिखे और पूरी टीम महज साढ़े चार घंटे में ही 162 रनों पर ढेर हो गई। वहीं भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को पवेलियन भेजा। जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को आउट किया। इसके बाद कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। होप को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया और उनके विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच का फैसला किया। होप ने 26 रन बनाए। दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर सिराज के शिकार बने। फिर सुंदर ने खेरी पियरे (11) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

RELATED NEWS

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

जून 22, 2026
India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026

इसके बाद बुमराह ने दो घातक यॉर्कर पर जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (1) को क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप ने वॉरिकन (8) को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया और वेस्टइंडीज की पारी को 162 रन पर समेट दिया। वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम साढ़े चार घंटे के अंदर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टीम इंडिया की गेंदबाजों के आगे बेदम नजर आए। मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त बॉलिंग की। बुमराह की यार्कर का वेस्टइंडीज बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं थे। ऐसे में पूरी टीम महज 162 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज को पहली पारी में जल्द समेटने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। सिएल्स ने यशस्वी को आउट कर भारत को पहला झटका दिया जो 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साई सुदर्शन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सिएल्स और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली है।

Tags: Cricket NewsIndia vs West Indies Test matchindian teamjasprit bumrahmohammed sirajWest Indies team
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Mohammed Siraj Selection Controversy: बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Next Post
Dussehra Special : 365 दिन बाद खुला रावण के मंदिर का दरवाजा, दहशरा पर्व पर भक्तों ने दशानन की अराधना

Dussehra Special : 365 दिन बाद खुला रावण के मंदिर का दरवाजा, दहशरा पर्व पर भक्तों ने दशानन की अराधना

Waqf Act Bharat Band

Waqf Act पर भारत बंद का ऐलान, सोशल मीडिया वीडियो से मेरठ रेंज में हाई अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist