Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गाना चला – ‘केकरा बाप के डर बा’, बाराती बोले – हमरा डर बा!’ फिर शुरू हो गई DJ वाली WWE!

'आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा' गाना बजते ही बारात में मचा बवाल। गाजीपुर और आजमगढ़ के बाराती भिड़े, पुलिस आई तो उस पर भी पथराव। शादी में डीजे के साथ पहुंचा दंगल!

by Mayank Yadav
April 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Azamgarh
Share on FacebookShare on Twitter

Azamgarh song fight: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बारात क्या गई, जैसे कोई WWE का लाइव शो हो गया! ‘आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा’ गाना बजा और बाराती आपस में भिड़ गए, जैसे गाने ने सीधा दिल पर वार कर दिया हो। गाजीपुर और आजमगढ़ के बारातियों में जमकर मारपीट हुई, लात-घूंसे तो चले ही, ऊपर से पुलिस आई तो उन पर भी “ग्रामीण स्पेशल” – ईंट-पत्थर से स्वागत किया गया। पुलिस को संभालते-संभालते खुद घायल होना पड़ा, एक महिला सिपाही तो सिर फटवा बैठीं। 12 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी सीसीटीवी में अपना फेस देखकर पहचान छुपा रहे हैं। इस शादी में बैंड-बाजा-बारात के साथ ‘बवाल-बोल-बम’ भी फ्री में मिला।

Azamgarh जिले में शादी की एक बारात गानों के शौकीनों के लिए सबक बन गई है – कि अगली बार DJ पर गाना सोच-समझ कर बजवाना! दरअसल, 18 अप्रैल को तरवा थाना क्षेत्र के ठाटा गांव से बारात बलिया जिले के बेल्थरा गई थी। बारात में दोनों जिलों – आजमगढ़ और गाजीपुर के लोग शामिल थे, क्योंकि दूल्हा गाजीपुर के शादियाबाद में बहन के घर पला-बढ़ा था।

RELATED NEWS

Azamgarh

पाप पिता का, सजा मासूम को: छेड़खानी का बदला लेने के लिए युवती ने रेता 3 साल के बच्चे का गला!

January 18, 2026
Azamgarh

‘PM किसान’ और ‘E-Challan’ के नाम पर महाठगी! Azamgarh में 15 शातिर गिरफ्तार, गैंग ने 110 करोड़ का चूना लगाया

December 8, 2025

बारात में जैसे ही डीजे वाले ने ‘Azamgarh में घर बा केकरा बाप के डर बा’ बजाया, वैसे ही माहौल बदल गया। किसी ने दिल से ले लिया, किसी ने जिले की इज्जत का सवाल बना लिया। और फिर DJ पर नाचने वाले हाथ सीधे लात-घूंसे में बदल गए। गाना खत्म होते-होते गाजीपुर और आजमगढ़ के बारातियों में WWE का लाइव मैच शुरू हो गया। भीड़ ऐसी भागी कि भगदड़ में एक गाड़ी से 4 लोग दब गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

वक्फ कानून और पॉकेट वीटो पर गरमाई बहस, बीजेपी सांसद बोले- संसद को बंद कर दीजिए

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अगले दिन यानी शनिवार की सुबह, जब दूल्हे की बहन अपने मायके से कुछ महिलाओं और बच्चों के साथ ससुराल जा रही थी, तभी रात वाली पिटाई के अपमान को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लाठी, डंडा और ईंट लेकर भीड़ ने वाहन पर हमला कर दिया। जैसे कोई एंग्री पब्लिक मूवी का सीन चल रहा हो!

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें देखकर भीड़ और बिफर गई। पुलिस टीम पर जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक महिला कांस्टेबल का सिर फट गया।

इसके बाद हालात को काबू में लाने के लिए आस-पास के थानों से फोर्स बुलाया गया और 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बाकी ‘डॉन’ को भी सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Azamgarh एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसे लेकर इतनी बड़ी घटना हो गई। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

तो अगली बार DJ वाले से सिर्फ ये कहना है – ‘भइया, गाना ऐसा बजाना जो सबको नचाए, लड़ा न दे!’

Tags: Azamgarh
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Azamgarh

पाप पिता का, सजा मासूम को: छेड़खानी का बदला लेने के लिए युवती ने रेता 3 साल के बच्चे का गला!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Azamgarh child murder case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के चेवार पूरब गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है...

Azamgarh

‘PM किसान’ और ‘E-Challan’ के नाम पर महाठगी! Azamgarh में 15 शातिर गिरफ्तार, गैंग ने 110 करोड़ का चूना लगाया

by Mayank Yadav
December 8, 2025

Azamgarh Cyber ​​gang: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़...

Next Post
Thackeray brothers

क्या फिर साथ आएंगे ठाकरे भाई? प्यार, राजनीति और शर्तों के जाल में उलझी 'मराठी अस्मिता' की कहानी

UP Board Exam 2025 को लेकर आया नया अपडेट, अब इस तारीख को आएगा 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट

UP Board Exam 2025 को लेकर आया नया अपडेट, अब इस तारीख को आएगा 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist