Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य शूटर बहराइच में गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी साजिश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। मुंबई पुलिस, मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीम इस मामले में मिलकर कार्रवाई कर रही है। यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
November 11, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Baba Siddiqui Murder Case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। मुंबई पुलिस, मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीम इस मामले में मिलकर कार्रवाई कर रही है। यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

एडीजी अमिताभ यश ने क्या बताया?

यूपी पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने रविवार को बताया कि (Baba Siddiqui Murder Case) बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य शूटर शिवकुमार को यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया गया है। यश ने यह भी बताया कि आरोपी शिवकुमार नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था।

RELATED NEWS

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

January 9, 2026
UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

November 29, 2025

एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि शिवकुमार को शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि उन्होंने सिद्दीकी हत्याकांड के सिलसिले में उत्तर प्रदेश से शिवकुमार और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मुंबई लाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: खतरे में आई जज की जान, चौकी में घुसकर बचाई जान, सुंदर भाटी केस में नाम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बहराइच की पुलिस अधीक्षक (SP) वृंदा शुक्ला ने 13 अक्टूबर को जानकारी दी थी कि (Baba Siddiqui Murder Case) बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जिन आरोपियों का नाम सामने आया है उनमें से दो आरोपी धर्मराज कश्यप (19) और शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम (20) बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित गंडारा गांव के निवासी हैं।

गौरतलब है कि 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारी थी। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags: Baba Siddiqui murder caseBahraich
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महसी तहसील में तैनात तीन...

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एकबार फिर खूंखार भेड़िए ने दस्तक दे दी है। आदमखोर शिकारी फिर...

Bahraich

खामेनेई के पोस्टर पर डंडा मारने पर सियासी भूचाल: मौलाना कल्बे जवाद ने उठाए सवाल, सपा कनेक्शन की जांच की मांग

by Mayank Yadav
July 8, 2025

Bahraich news: बहराइच में आशूरा के जुलूस के दौरान अयातुल्लाह खामेनेई के पोस्टर पर लाठी चलाने वाले दरोगा पर सियासी...

यूपी में मासूमों को अगवा कर रेप करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, 7 बच्चियों को बना चुका है निशाना

by Mayank Yadav
July 8, 2025

Bahraich psycho criminal arrested,: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मासूम बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले एक कुख्यात...

Bahraich

सड़क खोदाई में बनी मौत की जाल: यूपी में गड्ढे में डूबे 3 मासूम, गांव में मचा मातम

by Mayank Yadav
July 2, 2025

Bahraich accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई लापरवाही तीन मासूमों की जिंदगी पर भारी...

Next Post
UP Weather

UP Weather: यूपी में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

Kannauj मेले में दर्दनाक हादसा.. झूला झूलते वक्त नाबालिक की खोपड़ी खुली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kannauj मेले में दर्दनाक हादसा.. झूला झूलते वक्त नाबालिक की खोपड़ी खुली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist