Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

खामेनेई के पोस्टर पर डंडा मारने पर सियासी भूचाल: मौलाना कल्बे जवाद ने उठाए सवाल, सपा कनेक्शन की जांच की मांग

बहराइच में आशूरा जुलूस के दौरान खामेनेई के पोस्टर पर दरोगा द्वारा डंडा मारने का मामला गरमा गया है। मौलाना कल्बे जवाद ने सपा कनेक्शन का आरोप लगाते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

by Mayank Yadav
July 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bahraich

Bahraich news: बहराइच में आशूरा के जुलूस के दौरान अयातुल्लाह खामेनेई के पोस्टर पर लाठी चलाने वाले दरोगा पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं पर हमला करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मौलाना ने दावा किया कि यह हरकत समाजवादी पार्टी से जुड़े पुराने अफसरों की हो सकती है, जो मौजूदा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इजरायली एम्बेसी से कनेक्शन की भी जांच की मांग की है। वहीं, वायरल वीडियो के बाद Bahraich प्रशासन हरकत में आया है और शिया समुदाय का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिलकर दरोगा की शिकायत कर चुका है।

मौलाना का तीखा बयान, जांच की मांग

Bahraich के नानपारा में आशूरा के जुलूस के दौरान शिया समुदाय के लोग अपने रहबर अयातुल्लाह खामेनेई का पोस्टर लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर द्वारा कथित तौर पर पोस्टर पर डंडा मारने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इससे आहत होकर समुदाय में आक्रोश फैल गया। मौलाना कल्बे जवाद ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हरकत सपा से जुड़े किसी पुराने अफसर की हो सकती है, जो प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहता है।

RELATED NEWS

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

January 9, 2026
UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

November 29, 2025

धार्मिक भावनाएं आहत, वायरल हुआ वीडियो

मौलाना जवाद ने अपने बयान में कहा कि खामेनेई शिया समुदाय के धार्मिक रहबर हैं और उनके पोस्टर का इस तरह अपमान करना असहनीय है। वीडियो में मौलाना कहते नजर आ रहे हैं कि इस हरकत के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि संबंधित दरोगा का इजराइल एम्बेसी से भी कोई संपर्क हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बन गया है।

Bahraich एसपी से मिले शिया प्रतिनिधि

सोमवार को एसपी रामनयन सिंह से शिया समुदाय का प्रतिनिधि मंडल मिला, जिसमें मोहम्मद अरशद, मुस्तफा अली खान, तंजीम, पैनी और जैहम अब्बास शामिल थे। प्रतिनिधियों ने एसपी को दरोगा के अमर्यादित व्यवहार और पोस्टर पर लाठी मारने की शिकायत सौंपी। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राजनीति गरमाई, कार्रवाई की मांग तेज

इस प्रकरण ने राजनीतिक रंग ले लिया है। मौलाना जवाद के बयान के बाद समाजवादी पार्टी की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। मौलाना का आरोप है कि कुछ पुराने अफसर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि ऐसे अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।

शिया समुदाय की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा यह मामला अब Bahraich प्रशासन और राजनीति के बीच तूल पकड़ चुका है। मौलाना कल्बे जवाद की सख्त मांगों और वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की दिशा क्या होगी, इस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिक गई हैं।

पटना में खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शूटर गिरफ्तार, सप्लायर एनकाउंटर में ढेर

Tags: Bahraich

Mayank Yadav

Related Posts

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महसी तहसील में तैनात तीन...

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एकबार फिर खूंखार भेड़िए ने दस्तक दे दी है। आदमखोर शिकारी फिर...

यूपी में मासूमों को अगवा कर रेप करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, 7 बच्चियों को बना चुका है निशाना

by Mayank Yadav
July 8, 2025

Bahraich psycho criminal arrested,: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मासूम बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले एक कुख्यात...

Bahraich

सड़क खोदाई में बनी मौत की जाल: यूपी में गड्ढे में डूबे 3 मासूम, गांव में मचा मातम

by Mayank Yadav
July 2, 2025

Bahraich accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई लापरवाही तीन मासूमों की जिंदगी पर भारी...

Bahraich

Bahraich: निजी क्लीनिक में नर्स ने की आत्महत्या, प्रेमी पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी का आरोप

by Mayank Yadav
June 26, 2025

Bahraich Nurse Suicide: बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में कार्यरत नर्स ने आत्महत्या कर ली।...

Next Post
Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea

New Tariff plans: डोनाल्ड ट्रंप ने दोस्तों पर ही फोड़ा टैरिफ बम, किन देशों को दी चेतावनी,कब से लागू होंगे नए टैक्स

UP Small School Merger Case Verdict

यूपी के छोटे स्कूलों को जोड़ने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार की ज़िम्मेदारी सभी बच्चों की शिक्षा

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India