Monday, January 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Badaun Urs Mela में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला, कांस्टेबल की नाक फोड़ी, नौ नामजद, कई अज्ञात पर केस

बदायूं के ननाखेड़ा गांव में उर्स मेले के दौरान भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटकर एक कांस्टेबल की नाक फोड़ दी गई। नौ नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज हुआ।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Badaun
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Badaun Urs Mela: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ननाखेड़ा में आयोजित उर्स मेले के दौरान मंगलवार रात पुलिसकर्मियों पर हिंसक हमला हो गया। शांति व्यवस्था में तैनात कांस्टेबल नवनीत वर्मा और लक्ष्मण सिंह पर भीड़ ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कांस्टेबल नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर वार कर नाक फोड़ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही Badaun पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अब तक नौ नामजद व कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिलाओं की शिकायत के बाद बवाल

मंगलवार रात करीब 2:10 बजे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल नवनीत वर्मा और लक्ष्मण सिंह को भीड़ में मौजूद कुछ महिलाओं ने इशारा कर बताया कि दो युवक अश्लील टिप्पणियां कर रहे हैं। जब दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवकों से पूछताछ करने लगे, तभी माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि युवक आजम और जुबैर ने चिल्लाकर कहा—”जीजा गुड्डू, सालों को मारो”, और इसी के बाद अचानक आधा दर्जन से अधिक लोग भीड़ से निकलकर लाठी-डंडों से हमला करने लगे।

RELATED POSTS

Badaun

छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब: 4 गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए समिति गठित

November 24, 2025
बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

November 23, 2025

कांस्टेबल नवनीत की नाक फूटी, साथी ने बचाया

हमले में कांस्टेबल नवनीत वर्मा के सिर पर डंडे से जोरदार वार हुआ, जिससे उनकी नाक फट गई और वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह ने तत्परता दिखाते हुए Badaun पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल नवनीत को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

नामजदों की तलाश में छापेमारी

कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव ननाखेड़ा के गुड्डू, पप्पू, मुगले, मंगल खां, आसमी, याद मोहम्मद और आसिफ समेत नौ लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भय का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Gaya doctor beating: पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Tags: badaun
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Badaun

छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब: 4 गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए समिति गठित

by Mayank Yadav
November 24, 2025

Badaun school controversy: उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक गंभीर मामला सामने आया है,...

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार को अजब-गजब का चमत्कार देखने को मिला। यहां ईट-भट्ठे के पास...

Badaun

Badaun में छात्रों ने पार की हद, बोतल में पेशाब मिलाने के आरोप पर गरमाया माहौल

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Badaun school: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कस्बा उसैहत स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल में एक गंभीर घटना सामने...

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे

by Mayank Yadav
October 17, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खेड़ादास गांव में गुरुवार, 16 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

Badaun

रसूल-अल्लाह पर आपत्तिजनक पोस्ट: Badaun पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार अब भी गायब

by Mayank Yadav
October 1, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश में बरेली बवाल के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण है। इसी बीच बदायूं जिले की मूसाझाग पुलिस...

Next Post
Ayodhya News

एलन मस्क के पिता एरोल और बहन पहुंचे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन...

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version