Site icon News1India

Baghpat : सोने के गहनों के लिए मां-बाप के साथ मिलकर भाई ने की बहन की हत्या, हुआ खुलासा

Baghpat

Baghpat : यूपी के बागपत जिले से एक दर्दनाक मामला  सामने आया है, जहां चंद गहनों के लालच में मां-बाप और भाई ने मिलकर अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद युवती के शव को ठिकाने लगाने के लिए उस पर इंजन ऑयल डालकर जला दिया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

30 सितंबर को Baghpat के बिनौली थाना क्षेत्र के बुढेड़ा गांव में एक खेत में भूसे के ढेर के नीचे एक जला हुआ शव मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, क्योंकि शव की पहचान करना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने शव मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

सोने के गहनों के लिए उतारा मौत के घाट

जांच के दौरान पुलिस ने पता लगा कि यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के अपने ही परिवार ने की थी। मां-बाप और भाई ने मिलकर गहनों के लिए इस घटना को अंजाम दिया। मृतका की शादी 2018 में गाजियाबाद के एक युवक से हुई थी, लेकिन पारिवारिक अनबन के चलते वह ससुराल छोड़कर हरियाणा में रहने लगी थी। इसी बीच उसे दिल्ली के एक युवक से प्रेम हो गया और दोनों एक साल से साथ रह रहे थे।

मृतका अपने गहने लेने के लिए मायके आई थी। वहां पहुंचते ही गहनों को लेकर उसके और मां-बाप के बीच विवाद हुआ था।यह विवाद इतना बढ़ गया कि मृतका के भाई रवि ने मां-बाप के साथ मिलकर बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, कराया गया पोस्टमार्टम

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

पुलिस को शव के पास से एक लॉकेट मिला, जिस पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम का फोटो और नंबर लिखा था। इसी सबूत से  पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई थी । पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है।

Police ने मां-बाप और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और  फिलहाल पुलिस ने  इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है

Exit mobile version