Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ballia News: गंगा में डूबे पौत्र की खबर सुनते ही नानी ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में मुंडन संस्कार के दौरान 15 वर्षीय किशोर गंगा में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही उसकी नानी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई। पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ballia Ganga Drowning Incident: बैरिया थाना क्षेत्र के गंगापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत हेमंतपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दलपतपुर निवासी 15 वर्षीय विकास यादव परिवार के साथ एक मुंडन संस्कार में शामिल होने हेमंतपुर गांव गया था। कार्यक्रम के दौरान परिवार के कई लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी बीच विकास भी स्नान करने के लिए नदी में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विकास को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED NEWS

Patna Scorpio Ganga Accident

पटना में गंगा में समाई स्कॉर्पियो, पति-पत्नी मदद की गुहार लगाते रहे, लोग वीडियो बना देखते रहे तमाशा

May 11, 2026

Pune में दर्दनाक दुर्घटना, डैम में डूबने से हुई 9 लोगों की मौत

May 20, 2022

नानी को पड़ा दिल का दौरा

विकास के गंगा में डूबने की सूचना जैसे ही उसकी नानी 65 वर्षीय निर्मला देवी को मिली, वह गहरे सदमे में आ गईं। स्वजन के मुताबिक, खबर सुनते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिवार के लोग उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
निर्मला देवी पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय राजेंद्र यादव की पत्नी थीं। उनके निधन के बाद उनके पुत्र प्रमोद यादव ग्राम प्रधान बने थे। वर्तमान में प्रमोद यादव की पत्नी प्रभावती देवी ग्राम प्रधान का दायित्व संभाल रही हैं।

परिवार में था विकास का खास स्थान

परिवार वालों ने बताया कि विकास यादव पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मां ने बचपन से ही उसे बेहद प्यार और दुलार से पाला था। वहीं नानी निर्मला देवी भी उससे अत्यधिक स्नेह करती थीं। विकास के डूबने की खबर उनके लिए असहनीय साबित हुई।

इलाके में शोक की लहर

घटना की जानकारी फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दर्जनों गांवों के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मृतका के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। गांव में एक साथ दो दुखद घटनाओं से हर कोई स्तब्ध नजर आया।

Tags: Drowning IncidentGanga River Accident
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Patna Scorpio Ganga Accident

पटना में गंगा में समाई स्कॉर्पियो, पति-पत्नी मदद की गुहार लगाते रहे, लोग वीडियो बना देखते रहे तमाशा

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

Scorpio Sinks Into Ganga:बिहार की राजधानी Patna में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। दीघा के पाटीपुल घाट पर...

Pune में दर्दनाक दुर्घटना, डैम में डूबने से हुई 9 लोगों की मौत

by Web Desk
May 20, 2022

Drowning Incident in Pune: पुणे (Pune) में गुरुवार शाम दो अलग-अलग डैम में डूबने से 9 लोगों की मौत हुई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist